Move to Jagran APP

भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस: प्रेमचंद अग्रवाल

संवाद सहयोगी, रुड़की: विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत माता

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 08:47 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 08:47 PM (IST)
भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस: प्रेमचंद अग्रवाल
भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस: प्रेमचंद अग्रवाल

संवाद सहयोगी, रुड़की: विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने भारत माता को अंग्रेजों की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। देश की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को देशवासी कभी भुला नहीं पाएंगे।

loksabha election banner

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर निगम सभागार में सामाजिक समरसता उत्सव, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन तथा पर्यावरण पर्यवेक्षक व पर्यावरण मित्र के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र समरसता प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक एवं झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल आदि ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। साथ ही नगर निगम सभागार में लगाए गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र का अनावरण किया। मुख्य अतिथि प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली है। इसके लिए न जाने भारत माता के कितने सपूतों ने अपनी कुर्बानियां दी। उन्होंने कहा कि सभी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के दिखाए मार्ग पर चलना होगा। तभी हमारा देश उच्च शिखर पर पहुंच सकेगा।

मुख्य वक्ता लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस यदि न होते तो शायद देश कभी आजाद न हो पाता है। नेताजी ने आजाद हिंद फौज के जरिये अंग्रेजों को दिखा दिया था कि अब भारतीय उनको उनकी भाषा में जवाब देंगे। कार्यक्रम संयोजक एवं विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जैसे देश के महान सपूतों को याद करना हर भारतीय का फर्ज है। उन्होंने कहा कि आजाद हिंद फौज के गीत 'कदम-कदम बढ़ाए जा के बोल' सुनते ही भुजाओं में जोश भर जाता है। इस मौके पर भारत रत्न डा. आंबेडकर जागरूक मंच की प्रदेश अध्यक्ष वैजयंती माला कर्णवाल, आरएसएस के विभाग संघ चालक रामेश्वर, सह संयोजक सुशील त्यागी, मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय, सहायक नगर अधिकारी चंद्रकांत भट्ट, जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल ¨सह सैनी, अफजल मंगलौरी, राजकुमार उपाध्याय, जल ¨सह सैनी, जगराम ¨सह, भगवत प्रसाद मकवाना, कुलबीर ¨सह, डॉ. अनिल शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

देशभक्ति की कविताएं सुनाकर कवियों ने भर दिया जोश

रुड़की: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नगर निगम सभागार में सामाजिक समरसता उत्सव एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में कवियों ने देशभक्ति से जुड़ी कविताएं सुनाकर लोगों में जोश भरा। भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि के नारे लगने लगे। कवि किसलय क्रांतिकारी ने कविता प्रस्तुत करते हुए कहा कि 'तिरंगा देखकर मुझको सुभाष याद आते हैं, मेरी आंखों में हरदम बिस्मिल, भगत ¨सह और आजाद आते हैं'। शिल्पा सजल, नरेश राजवंशी, राजकुमार उपाध्याय, अजय कुमार त्यागी, हरि हरियाणवी, डॉ. अनिल शर्मा, रामशंकर ¨सह, पंकज गर्ग, प्रवीण पुरी, अफजल मंगलौरी, इरशाद सेवक, प्रवीण पुरी, रामवीर राहगीर, नीरज नैथानी, कविता भट्ट, नवीन शरण, पंकज त्यागी, कविता भट्ट आदि कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।

500 से अधिक पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

रुड़की: कार्यक्रम के दौरान रुड़की नगर, झबरेड़ा नगर पंचायत आदि के 500 से अधिक पर्यावरण पर्यवेक्षक व पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने इस दौरान कहा कि पर्यावरण पर्यवेक्षक और पर्यावरण मित्रों के कारण ही हमें स्वच्छ वातावरण मिल पाता है। इसलिए इनका सम्मान जरूरी है। वहीं इससे पूर्व मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. चंद्रशेखर ग्रोवर, डॉ. रेणू जैन, डॉ. हेमंत गुप्ता, डॉ. सुशील नागर, डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. सुधीर चौधरी आदि ने पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.