बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू
संवाद सहयोगी, रुड़की: बाल दिवस पर बुधवार को शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रमों की धूम रही। बच्
संवाद सहयोगी, रुड़की: बाल दिवस पर बुधवार को शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया। साथ ही चाचा नेहरू पर आधारित अनेक कविताएं, गीत और नाटक प्रस्तुत किये गए।
केंद्रीय विद्यालय नंबर-एक में बाल दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए। विद्यालय के प्राचार्य वीके त्यागी ने चाचा नेहरू के जीवन से जुड़ी अनेक बातें बच्चों को बताई। विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बच्चे चाचा नेहरू, इंदिरा गांधी, महात्मा गांधी सहित अनेक देशभक्तों के वेश में विद्यालय पहुंचे। बीएसएम इंटर कालेज में बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा ने बच्चों को बताया कि चाचा नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे। इसी कारण वह बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू बने। प्रधानाचार्य अरुण कुमार ¨सह, अविनाश शर्मा, अजय कौशिक, अभय ढौंडियाल आदि मौजूद रहे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेडपुर में बाल दिवस के मौके पर ¨हदुस्तान यूनिलीवर की पहल स्वच्छ आदत स्वच्छ भारत पर कार्यक्रम हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या हिना कौसर और शिक्षक संजय वत्स ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। ग्रीनवे मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। स्कूल के प्रबंधक अशोक चौहान एवं प्रधानाचार्या माला चौहान ने बच्चों को नेहरू जी के बारे में बताया। इस दौरान हर्ष सुहाग, सिमरन यादव, कृतिका अग्रवाल, अभयपाल, नंदिनी मित्तल, मयंक सुहाग, आयुषी सैनी, अर्चना कुमारी, खुशी जोशी, शिवम सैनी, तान्या, भक्ति, हनी, निधि, स्वाति, आयुश, हर्षवर्धन एवं क्षितिज सहित 155 बच्चों को सम्मानित किया गया। नीमा देवी काला पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर अनेक प्रतियोगिताएं कराई गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अभिकीरत, स्नेहा, सृष्टि, रवि किशन, पुष्कर, प्राची आदि बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिन्हें विद्यालय के प्रबंधक हर्ष प्रकाश काला एवं प्रधानाचार्या कुसुम काला ने सम्मानित किया। स्काईवार्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी बाल दिवस मनाया गया। अध्यक्ष रफल ¨सह, प्रबंधक एसपी ¨सह एवं प्रधानाचार्या सुचित्रा अग्रवाल ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन चरित्र के बारे में बताया। इस दौरान विद्यालय में कठपुतली और मैजिक शो का भी आयोजन किया गया। आदर्श बाल निकेतन में बच्चों ने बाल दिवस पर आधारित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर प्रधानाचार्या कंवलजीत कौर ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। महावीर इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर अनेक कार्यक्रम हुए। महाराणा प्रताप हाईस्कूल ढंडेरा में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आइआइटी के पूर्व प्रोफेसर अशोक पचौरी ने किया। प्रबंधक संजीव कुशवाह, प्रधानाचार्या संगीता ठाकुर एवं चेयरमैन रवि राणा ने बच्चों को बधाई दी। वहीं महानगर कांग्रेस कमेटी ने भी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कलीम खान, राम ¨सह सैनी, दिनेश कौशिक आदि मौजूद रहे।