वंदना खंतवाल को ताइक्वांडो में रजत पदक
हरिद्वार: दस दिसंबर को हल्द्वानी में आयोजित 23 वीं जूनियर अंतरराज्यीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Dec 2017 04:38 PM (IST)Updated: Tue, 12 Dec 2017 04:38 PM (IST)
हरिद्वार: दस दिसंबर को हल्द्वानी में आयोजित 23 वीं जूनियर अंतरराज्यीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर वंदना खंतवाल को सम्मानित किया गया।
ताइक्वांडो प्रशिक्षक राजेंद्र नौटियाल ने बताया कि वंदना सेवासदन की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा है। वंदना ने 59 किलो भारवर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार डोभाल ने वंदना तथा खेल प्रशिक्षक नौटियाल को बधाई देते हुए खिलाड़ियों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व भी माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 19 और 20 अक्टूबर को में नैनीताल में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी वंदना रजत पदक हासिल कर चुकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें