राहुल के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मनाई खुशी
संवाद सहयोगी, हरिद्वार। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सोमवार को विधिवत राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने ज
संवाद सहयोगी, हरिद्वार। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सोमवार को विधिवत राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर कांग्रेसियों ने अतिशबाजी कर जश्न मनाया। कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
देवपुरा चौक पर महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विमला पांडे के नेतृत्व में राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी मनाई। महानगर अध्यक्ष विमला पांडे और संतोष चौहान ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व से भाजपा पार्टी में बौखलाहट साफ तौर पर नजर आ रही है। निश्चित तौर पर गुजरात चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी काफी लोकप्रिय हैं। युवाओं को लेकर उनकी सोच विकासवादी हैं। 2019 में कांग्रेस पुन: पूर्ण बहुमत से केंद्र में सरकार बनाएगी। महानगर संयोजक संजय अग्रवाल एवं पूर्व विधायक अमरीष कुमार ने कहा कि राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। उनकी नेतृत्व क्षमता गुजरात चुनाव में साफ तौर पर देखी जा सकती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात चुनाव में बौखलाए हुए हैं। इस अवसर पर कविता नौटियाल, ऊषा सरकार, सविता ¨सह, मालती प्रजापति, कृष्णा पांडे, शिखा शर्मा, मीना पांडे, सुमन अग्रवाल, बीना कपूर, सरिता पासवान, वेद रानी, सत्यवती, गायत्री रानी, शारदा, गीता सरोज, कमलेश मेहता, सायरा बानो आदि मौजूद रहे। आर्यनगर में हुए एक कार्यक्रम में महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी के कांग्रेस के अध्यक्ष बनने से पार्टी का जनाधार तेजी के साथ बढ़ेगा। इसका असर गुजरात चुनाव पर भी बढ़ेगा। जिससे गुजरात में कांग्रेस भारी सीटों से जीतेगी। इस मौके पर उदयवीर चौहान, राजेंद्र कुमार, विक्रम ¨सह, धर्मेंद्र सैनी, नमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।