यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- यह मेरा आखिरी वीडियो...
यूट्यूबर अनुराग डोभाल (यूके 07 राइडर) ने एक वीडियो जारी कर अपने परिवार (माता, पिता, भाई, श्रेया) पर उत्पीड़न और संपत्ति विवाद का आरोप लगाया है।

यूट्यूबर अनुराग डोभाल । वीडियो ग्रैब

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, डोईवाला (देहरादून)। बिग बास 17 फेम अनुराग डोभाल ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने ही परिवार पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि उनकी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा और कलम (भाई) और श्रेया होंगे। साथ ही कहा कि उन्हें नहीं पता था कि जिंदगी उन्हें इस तरह पटक कर छोड़ेगी। वीडियो में वह रोते हुए भी दिखाई दे रहे हैं ।
डोईवाला के अठुरवाला निवासी अनुराग डोभाल जो एक मशहूर यूट्यूबर है और यूके 07 राइडर के नाम से प्रसिद्ध है। जिन्हें लोग बाबू भाई के नाम से भी जानते हैं।
वीडियो में उन्होंने अपने परिवार पर आरोप लगाने के साथ ही यह भी जानकारी दी है कि उनकी पत्नी ने भी उन्हें छोड़ दिया है और उनका परिवार उनकी इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ था।
वह इस वीडियो को अपनी अंतिम वीडियो बता रहे हैं और काफी डिप्रेशन में दिखाई दे रहे हैं और अपनी पत्नी से भी वीडियो के माध्यम से भावनात्मक अपील करते नजर आते हैं।
वही अपने परिवार पर जिसमें अपने माता, पिता व भाई आदि पर अपनी संपत्ति हड़पने का भी आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा और कलम (भाई) और श्रेया होंगे।
उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था परंतु उनकी पत्नी ने रोक लिया। आज की दुनिया में मां-बाप भाई किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए।
मेरा भाई मुझे एक्सपोज करने की धमकी देता था। मुझे यकीन ही नहीं था कि मेरा भाई मेरे साथ ऐसा करेगा।
उन्होंने दो घंटे से अधिक कि इस वीडियो में कुछ वाइस रिकार्डिंग व वाट्सएप चैटिंग भी साझा की है। जिसमें उसके माता-पिता से उनके झगड़े व परिवार की कलह की बातें भी सामने आ रही है।
उन्होंने कहा कि यह वीडियो पोस्ट करने की मेरी हिम्मत नहीं हो रही थी परंतु अब बर्दाश्त से बाहर हो गया है और अब मैंने वीडियो पोस्ट कर दी है। वह अपने वकील से भी अपील करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि इन लोगों को मत छोड़ना साथ ही कह रहे हैं कि मैं गायब हो रहा हूं यह मेरी आखिरी वीडियो है।
दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता यह वीडियो कब का है परंतु इंटरनेट मीडिया में वीडियो के जारी होने के बाद तेजी स प्रसारित हो रहा है।
