विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

"ये तो ट्रेलर है, पूरी पिक्चर बाद में बनाएंगे" यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने घर में घुसकर धमकाया, नया केस दर्ज

By Vatsal GUptaEdited By: Nirmala Bohra
Published: Wed, 14 Oct 2026 11:36 AM (IST)

यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और निजी सामान ले जाने के ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उसके साथियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। अपहरण कर मारपीट के मामले में गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को अब रायपुर थाने में अनुराग डोभाल और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और निजी सामान ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में बालावाला स्थित विवेक विहार निवासी आयुष थपलियाल ने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह इंटरनेट मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। तीन अक्टूबर की रात यूट्यूबर अनुराग डोभाल अपने पांच-छह साथियों के गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में घुस गया। इसी दौरान आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी और फ़ोन छीन लिया। घटना के समय पीड़ित के परिवार के सदस्य आए तो आरोपितों ने उन्हें दूसरे कमरे में भेज दिया।

आरोपितों ने पीड़ित के मोबाइल फोन से निजी डाटा अपने फ़ोन में ट्रांसफर कर लिया। इसके बाद आरोपितों के कहे अनुसार वीडियो रिकॉर्ड कर इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। आरोप है कि अनुराग डोभाल ने धमकी देते हुए कहा कि"यह तो ट्रेलर है, पूरी पिक्चर तो हम बाद में बनाएंगे।" आरोपितों ने घटना के बारे में पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने यूट्यूबर अनुराग डोभाल, छोटा पंडित उर्फ खुखरी, टाइगर समेत अज्ञात के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है।