Lockdown: युवाओं को सेना में भर्ती कराने का 'भागीरथ' प्रयास, ये शर्त भी करनी होती है पूरी
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में श्यामपुर के युवा लॉकडाउन का सदुपयोग कर सेना भर्ती के लिए अभ्यास में जुटे हैं।
By Edited By: Published: Fri, 01 May 2020 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 01 May 2020 03:31 PM (IST)
ऋषिकेश, जेएनएन। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में श्यामपुर के युवा लॉकडाउन का सदुपयोग कर सेना भर्ती के लिए अभ्यास में जुटे हैं। फिजिकल डिस्टेंसिंग और अन्य सावधानियों के साथ इन युवाओं की साधना निरंतर जारी है। खास बात ये है कि समूह के सदस्यों को गंगा स्वच्छता अभियान में भागीदारी करना आवश्यक शर्त है
ग्रामसभा खदरी खड़क माफ के युवा गंगा भगीरथ नामक समूह से जुड़े हैं। यह समूह निरंतर युवाओं के लिए सेना में भर्ती के लिए अभ्यास शिविर आयोजित करता है। इन दिनों लॉकडाउन में भी इन युवाओं का रूटीन बना हुआ है। सुबह के समय समूह के एक दर्जन से अधिक सदस्य फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए सेना और पुलिस भर्ती के लिए अभ्यास कर रहे हैं। समूह के संयोजक विनोद जुगलान विप्र ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में अब तक समूह के एक दर्जन से अधिक सदस्य सेना में भर्ती होकर देश सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।
जैसे ही समूह के सदस्य पुलिस और सेना में भर्ती होते हैं, आसपास के इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले युवा समूह में शामिल हो जाते हैं। समूह के सदस्यों को गंगा स्वच्छता अभियान में भागीदारी करना आवश्यक शर्त है। युवाओं ने अपने लिए खेलने के संसाधन स्वयं ही जुटाए हुए हैं। इसमें वॉलीबॉल, लम्बी दौड़, ऊंची कूद का खेल मैदान तैयार किया गया है। युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की जाती है।
यह भी पढ़ें: coronavirus से जंग में मदद को बढ़ रहे हाथ, राहत कोष में दिए एक लाख रुपये
समूह के सदस्य राहुल, अंकित, मनीष रावत, आशीष, अमित, हेमू जेठूडी, हर्षित, दीपक, अमन, अभिषेक कुकरेती, ललित सिंह, विशाल चौधरी, प्रशांत भण्डारी, विशाल कुड़ियाल, इंद्रजीत सिंह, केशव आदि का कहना है कि अभ्यास के पश्चात वह सभी अपने घरों में लॉकडाउन का पालन करते हैं। उनका कहना है कि वह पुलिस व सेना में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं, जिसके लिए वह नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें