Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के दस माह बाद ही पत्नी से विवाद में युवक ने लगाई फांसी

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 26 Oct 2018 08:11 AM (IST)

    शादी के एक साल भी पुरे नहीं हुए और युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पत्नी से विवाद माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई।

    Hero Image
    शादी के दस माह बाद ही पत्नी से विवाद में युवक ने लगाई फांसी

    देहरादून, [जेएनएन]: शादी के एक साल भी पुरे नहीं हुए और युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पत्नी से विवाद माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई।  

    थाना वसंत विहार को सूचना मिली की इंदिरा नगर कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पर चौकी प्रभारी इंदिरानगर मय पुलिस बल के मौके पहुंचे। 

    मृतक की पहचान नितिन नामदेव (30 वर्ष) पुत्र रविंद्र प्रसाद नामदेव निवासी 1220 इंदिरा नगर कॉलोनी, वसंत विहार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक जानकारी करने पर परिजनों ने बताया गया नितिन का विवाह वर्ष 2017 में दिसंबर माह में हुआ था।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के पश्चात नितिन का परिजनों के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। इस वजह से वह पत्नी के साथ विगत कुछ समय से ऋषि विहार में किराए पर रहता था। वह पूर्व में प्राइवेट नौकरी करता था और पिछले पांच छह माह से बेरोजगार था।  

    पुलिस के मुताबिक कल रात किसी बात पर नितिन का पत्नी से विवाद हो गया था। इस पर वह अपने परिजनों के पास इंदिरानगर आ गया। यहां रात में उसने घर की तीसरी मंजिल पर स्थित स्टोर रूम में फांसी लगा ली। परिजनों को आज सुबह इसका पता तब चला जब वे स्टोर रूम में किसी काम से गए। 

    यह भी पढ़ें: पति से विवाद के बाद महिला ने खुद को लगार्इ आग, मौत

    यह भी पढ़ें: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, लोगों में हड़कंप

    यह भी पढ़ें: पहले पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट फिर फांसी लगाकर दी जान