शीर्ष नेतृत्व के समक्ष युवक कांग्रेस में गुटबाजी आई सामने Dehradun News
लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार से कांग्रेसी कोई सबक लेते नहीं दिख रहे हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने ही युवा कांग्रेस के दो गुटों ने राहुल गांधी का जन्मदिन अलग-अलग मनाया।
देहरादून, जेएनएन। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार से कांग्रेसी कोई सबक लेते नहीं दिख रहे हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने ही युवा कांग्रेस के दो गुटों ने राहुल गांधी का जन्मदिन अलग-अलग मनाया। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने युवा कांग्रेस के रक्तदान शिविर में शिरकत की, जबकि युवा कांग्रेस के दूसरे गुट प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के नेतृत्व में दर्जनों युवा कांग्रेसियों ने एमडीडीए की मलिन बस्ती में बच्चों के साथ राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।
युवा कांग्रेस के बीच तल्खी अब सामने आई जब तीन दिन पूर्व युवा कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी अंकुर वर्मा ने उपाध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर को उत्तराखंड युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत कर दिया। भुल्लर की नियुक्ति का प्रदेश युकां अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के समर्थकों ने खुलकर विरोध किया। कुछ युकां नेताओं ने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को जिम्मेदार ठहराया।
107 यूनिट रक्त किया गया एकत्रित
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर राजीव भवन राजपुर रोड में प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 107 यूनिट रक्त एकत्र हुआ, जो राजकीय दून मेडिकल कॉलेज को दिया गया।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश सहप्रभारी राजेश धर्माणी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस सरिता आर्य, पूर्व राष्ट्रीय सचिव संग्राम सिंह पुंडीर, युकां के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, जावेद खान, अतुल थपलियाल आदि मौजूद रहे।
मलिन बस्ती के बच्चों संग काटा केक
उत्तराखंड युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के नेतृत्व में एमडीडीए मलिन बस्ती के छोटे बच्चों के साथ केक काटा गया और बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, रोबिन त्यागी, विनीत भट्ट, अंकिता राजपूत, अंजलि चमोली, विकास नेगी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में छह जुलाई से भाजपा का सदस्यता अभियान, घोषित किए जिला सदस्यता
यह भी पढ़ें: 108 के पूर्व कर्मचारियों संग उपवास पर बैठे हरीश रावत, सरकार पर लगाए आरोप
यह भी पढ़ें: कैबिनेट बैठक: शराब की 234 दुकानें लॉटरी से होंगी आवंटित, जानिए कुछ और फैसले
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप