दो दिन बाद नौकरी के लिए जाना था विदेश, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला; हुई युवक की मौत
देहरादून के उम्मेदपुर में खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार शुभम गैरोला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके ...और पढ़ें

स्थानीय लोगों ने लगाया जाम। जागरण
HighLights
उम्मेदपुर में ट्रैक्टर ने युवक को कुचला
मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत
गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
जागरण संवाददाता, देहरादून। उम्मेदपुर में खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर ने बाइक पर सवार युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके मौत हो गई। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपित चालक की गिरफ्तारी को लेकर खूब हंगामा किया और जाम लगा दिया। ट्रैक्टर चालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर ग्रामीण अड़े। शव सड़क पर रखकर कर प्रदर्शन किया। एसपी सिटी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की गई है।
जानकारी के अनुसार शुभम गैरोला निवासी उम्मेदपुर सामान लेने बाजार जा रहा था। रास्ते मे परवल की तरफ से खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया।
आरोप है कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध खनन का काम चल रहा है, जबकि पुलिस विभाग आंखे बंद दिए है। बताया जा रहा है कि युवक ने दो दिन बाद नौकरी के लिए विदेश जाना था।
