Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dehradun News: दून मेडिकल कालेज अस्पताल के फोर्थ फ्लोर पर चढ़ा युवक, कहा- 'मेरा मोबाइल लाओ वरना कूद जाऊंगा'

    Dehradun News दून मेडिकल कालेज अस्पताल के ओटी एवं इमरजेंसी ब्लॉक में चतुर्थ तल पर शुक्रवार को एक युवक चढ़ गया। जिस पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस–एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंच गई। वहीं चिकित्सकों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसे मनोरोग विभाग में भर्ती किया जा रहा है। पुलिस भी उससे पूछताछ कर रही है।

    By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 30 Aug 2024 01:59 PM (IST)
    Hero Image
    Dehradun News: दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Dehradun News:  दून मेडिकल कालेज अस्पताल के ओटी एवं इमरजेंसी ब्लॉक में चतुर्थ तल पर शुक्रवार को एक युवक चढ़ गया। मोबाइल चोरी होने की बात कहकर उसने नीचे कूदने की धमकी दी। जिससे हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय हर्ष को शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे 108 एंबुलेंस से इमरजेंसी में लाया गया। उसने सांस की दिक्कत बताई। डॉक्टरों ने उसकी ईसीजी कराई।

    यह भी पढ़ें- अदृश्य होने लगे शनि ग्रह की सुंदर रिंग्स... तो क्‍या एक दिन सच में गायब हो जाएंगी?

    बताया गया कि युवक के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी था। जिसने रेलवे स्टेशन से 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई। वह युवक के साथ आया था। युवक का कहना है कि वह उसका मोबाइल और सामान ले गया है। जिसे लेकर उसमे इमरजेंसी में हंगामा किया।

    काफी मशक्कत के बाद उतरा युवक

    पुलिस ने किसी तरह उसे समझा बुझाकर शांत किया। पर करीब साढ़े दस बजे वह चतुर्थ तल पर चढ़ गया।मोबाइल न मिलने पर नीचे कूदने की धमकी दी। जिस पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते अस्पताल के अंदर कई तमाशबीन भी जुट गए। पुलिस–एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंच गई।

    काफी मशक्कत के बाद एक अधिवक्ता और दो लड़कियों ने युवक को बातों में उलझाकर पैराफीट से खींचा।युवक अब तरह तरह की कहानियां बता रहा है।

    यह भी पढ़ें- UKPSC PCS Result 2021: फैशन की दुनिया छोड़ आशीष ने पाई पहली रैंक, पत्नी डॉक्टर तो बहनें अधिकारी

    उसका दावा है कि पारिवारिक रंजिश में उसके माता पिता की हत्या हो चुकी है। वह अपना सब कुछ बेच चुका है। उसे ऑस्ट्रेलिया जाना है। आज इस संबंध में मोबाइल पर कॉल आनी है। कॉल अटेंड न की तो उसका जीवन बर्बाद हो जाएगा। किसी भी तरह उसका फोन वापस दिलाया जाए।

    दावा है कि उसकी कार हरिद्वार है। जिसकी चाभी भी उसके पास है। हरिद्वार से दून ट्रेन से आने की बात उसने कही है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसे मनोरोग विभाग में भर्ती किया जा रहा है। पुलिस भी उससे पूछताछ कर रही है।