विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

योगी आदित्यनाथ को चारधाम यात्रा का दिया निमंत्रण, बीकेटीसी अध्यक्ष ने संपत्ति विनिमय पर भी की चर्चा

Published: Sat, 28 Feb 2026 10:12 PM (IST)

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लखनऊ में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने ...और पढ़ें

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। सूवि

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। सूवि

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। पर्यटन, धर्मस्व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी ) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की।

इस मौके पर उन्होंने चारधाम यात्रा का आमंत्रण दिया। इस दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष ने राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री से पर्यटन-तीर्थाटन के संबंध भी वार्ता की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि उत्तराखंड में 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में श्री केदारनाथ धाम का भव्य पुनर्निर्माण हुआ है तथा श्री बदरीनाथ धाम में पुनर्निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

बताया कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 22 अप्रैल तथा श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल रहे है।

हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की लखनऊ तथा हंसुआ -फतेहपुर की भवन एवं बगीचों तथा भूमि को विनिमय कर उप्र सरकार में समाहित करने तथा उसके स्थान पर बीकेटीसी को हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश में उप्र सरकार की उपलब्ध भूमि को देने का पत्र सौंपा।

जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।