परमार्थ निकेतन को मिला योगा एंड स्पीरिचुअल टूरिज्म अवार्ड
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : नई दिल्ली में आयोजित अवार्ड समारोह में तीर्थनगरी के परमार्थ निक
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :
नई दिल्ली में आयोजित अवार्ड समारोह में तीर्थनगरी के परमार्थ निकेतन आश्रम को वेलनेस, योगा एंड स्पीरिचुअल टूरिज्म अवार्ड मिला है। यह अवार्ड आश्रम को योग और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्राप्त हुआ है।
नई दिल्ली के प्राइड प्लाजा होटल में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यक्रम के आयोजक आइसीएम ग्रुप के एमडी अजय गुप्ता व विनोद जुत्सी से आश्रम प्रतिनिधि नन्दिनी त्रिपाठी ने यह अवार्ड ग्रहण किया। आश्रम प्रतिनिधि नन्दिनी ने कहा कि आश्रम परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के संकल्पों से ही आज यह अवार्ड आश्रम परिवार को मिला है। आश्रम द्वारा समाज के उत्थान और पर्यावरण के संरक्षण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अवार्ड मिलने पर आश्रम परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने आश्रम परिवार को शुभकामनाएं और साधुवाद संदेश भी प्रेषित किया। कार्यक्रम में आर्ट आफलि¨वग कैराली के स्वामी शिवपाद, डॉ. रेनू, लाइफ कोच के माधव, आइआरटीसी भारतीय रेलवे के कई अधिकारी भी मौजूद थे।