गोपाष्टमी पर गाय माता का किया पूजन
तीर्थ नगरी में स्थित धार्मिक संस्थाओं में गोपाष्टमी के अवसर पर गाय माता का पूजन किया गया।
ऋषिकेश, [जेएनएन]: तीर्थ नगरी में स्थित धार्मिक संस्थाओं में गोपाष्टमी के अवसर पर गाय माता का पूजन किया गया।
परमार्थ निकेतन स्वर्ग आश्रम स्थित गोशाला में परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने गाय माताओं का पूजन किया। उन्हें माल्यार्पण के पश्चात गुड़ व फलों का प्रसाद खिलाया गया। उन्होंने कहा कि गाय माता हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है। गाय के शरीर में पूरा ब्रह्मांड बसता है।
पढ़ें: सुबह बालिका, दिन में युवा और शाम को वृद्धा के रूप में दर्शन देती हैं मां धारी देवी
गाय रक्षा का संकल्प लेकर हम सभी को गोवंश की रक्षा के साथ इसके हो रहे तिरस्कार को रुकने की जरूरत है। इस अवसर पर ऋषि कुमार द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किए गए। मधुबन आश्रम स्थित गोशाला में भी साधकों ने गोपाष्टमी पर गाय का पूजन किया।
पढ़ें:-केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
पढ़ें: यहां गिरा था देवी सती का सिर, देवी के दर्शन मात्र से दुख होते दूर