विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Stroke Day 2021: तुरंत इलाज मिले तो एक मिनट भी बचा सकता है जिंदगी, जानिए और भी बातें

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Fri, 29 Oct 2021 10:54 AM (IST)

World Stroke Day 2021 मैक्स अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें न्यूरोलाजी विभाग के एसोसिएट कंसल्टेंट डा. नितिन ...और पढ़ें

तुरंत इलाज मिले तो एक मिनट भी बचा सकता है जिंदगी, जानिए और भी बातें।
तुरंत इलाज मिले तो एक मिनट भी बचा सकता है जिंदगी, जानिए और भी बातें।

जागरण संवाददाता, देहरादून। World Stroke Day 2021 विश्व स्ट्रोक दिवस के उपलक्ष्य में मैक्स अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें न्यूरोलाजी विभाग के एसोसिएट कंसल्टेंट डा. नितिन गर्ग ने स्ट्रोक के मरीजों को कई अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्ट्रोक एक चिकित्सकीय स्थिति है, जिसमें मस्तिष्क में खराब रक्त प्रवाह के परिणामस्वरूप कोशिकाएं खत्म हो जाती हैं। इस्केमिक स्ट्रोक में रक्त प्रवाह में कमी होती है, जो रक्तस्राव का कारण बन सकता है। जबकि दूसरा स्ट्रोक मस्तिष्क के प्रभावित हिस्से को निष्क्रिय बना सकता है। एक स्ट्रोक के बाद प्रति सेकेंड 32 हजार कोशिकाएं मर जाती हैं।

उन्होंने बताया कि पैरालिसिस, हाथ, पैर व चेहरे में सुन्नता या कमजोरी, शरीर के एक तरफ के हिस्से से बोलने, समझने व देखने में परेशानी, मानसिक भ्रम, चक्कर आना, अचानक सिर दर्द स्ट्रोक के लक्षण हैं। जल्द से जल्द उपचार शुरू कर गंभीर नुकसान से बचा जा सकता है। डा. गर्ग ने कहा कि भारत में सही समय पर लक्षणों की पहचान करने में असमर्थता या समय पर उपचार नहीं कराने पर मरीजों को अधिक नुकसान उठाना पड़ता है।

डा. सौरभ गुप्ता ने बताया कि स्ट्रोक किसी के बीच भेदभाव नहीं करता है। किसी भी आयु वर्ग या लिंग को यह प्रभावित कर सकता है। देश में 12 फीसदी आघात 40 से कम उम्र के व्यक्तियों में होते हैं। जबकि पचास प्रतिशत आघात मधुमेह, उच्च रक्तचाप और उच्च कोलेस्ट्राल के कारण होते हैं।

पुरानी पेंशन बहाली को राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल सेनि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कार्मिकों ने पुरानी पेंशन बहाली और जीपीएफ व्यवस्था को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि प्रदेश के कार्मिक लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। लेकिन, राज्य सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने बुधवार को पौड़ी में राज्यपाल से मुलाकात की। मंडल मुख्यालय पौड़ी आगमन पर राज्यपाल का अभिनंदन किया। साथ ही आग्रह किया कि सभी विभागों के कार्मिकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। बताया कि अक्टूबर 2005 के बाद से नियुक्त कार्मिकों की पुरानी पेंशन योजना को बंद कर नवीन पेंशन योजना से आच्छादित कर दिया गया। जोकि कर्मचारियों को नामंजूर है। ऐसे में पुरानी पेंशन बहाल करना बेहद जरूरी है। इस पर राज्यपाल ने मामले में यथासंभव कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: माता-पिता को आश्रितों में शामिल करा सकेंगी महिला कार्मिक, उठा सकेंगी गोल्डन कार्ड का लाभ; जानें कैसे