समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करें कार्यकत्र्ता
संवाद सहयोगी विकासनगर सुद्धोवाला मंडल के कार्यकत्र्ताओं का प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया।
संवाद सहयोगी, विकासनगर: सुद्धोवाला मंडल के कार्यकत्र्ताओं का प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। इसमें वक्ताओं ने सभी कार्यकत्र्ताओं से समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के प्रयास करना व समाज में व्याप्त समस्याओं के समाधान को सदैव तत्पर रहना सभी कार्यकत्र्ताओं को नैतिक दायित्व भी है।
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के सुद्धोवाला मंडल में अयोजित प्रशिक्षण शिविर के विभिन्न सत्रों में भाजपा आइटी सेल के प्रभारी व प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शेखर वर्मा, प्रक्षिक्षण सदस्य डॉ. मनुनेंद्र शर्मा, जिला कार्यवाह अनिल नंदा व क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कार्यकत्र्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सुव्यवस्थित व विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। सबसे बड़ा संगठन होने के नाते उनकी समाज के प्रति जिम्मेदारी भी सबसे अधिक है। कार्यकत्र्ताओं को पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी सही तरीके से निर्वहन करना चाहिए। प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर मंडल के अध्यक्ष सुखदेव फरस्वाण, राजू थापा, गजेंद्र थापा, बल बहादुर थापा, दिकेंद्र बिष्ट, अनूप सेमवाल, राजेंद्र प्रसाद सेमवाल, वीके शर्मा, देवेंद्र थपलियाल, विरेंद्र सिंह फरस्वाण, खेमलता नेगी, मंजू नेगी, रमा थापा, नर्मदा क्षेत्री, कविता क्षेत्री, रीता कैंसी, लीला देवी, सुनीता गुप्ता, नंदन सिंह कंडारी, राजेंद्र पुंडीर, बालम बिष्ट, मन्नू राणा आदि उपस्थित रहे। वहीं डोभरी गांव में भाजपा सहसपुर मंडल के अंतिम दिन प्रशिक्षण के प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रत्याशी नरेश बंसल, दूसरे सत्र में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, तीसरे सत्र में अनुराग भाटिया व अंतिम सत्र में मनुनेंद्र ने कार्यकत्र्ताओं को पार्टी की रीति-नीति के बारे में समझाया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नवीन रावत, महामंत्री सोहन पाल सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष शरद रावत, प्रमोद ऋषि, राजपाल, मंत्री रमेश पवार, आनंद, सचिन, मीडिया प्रभारी संजय नौटियाल, ग्राम प्रधान नीलम रावत, सुनीता, ममता, सपना, विधायक प्रतिनिधि अरविद सोलंकी आदि मौजूद रहे।