परिवहन निगम के कर्मियों को मिला दीपावली का तोहफा, जानिए
परिवहन निगम ने अपने कर्मचारियों को दो प्रतिशत महंगाई भत्ता अनुमन्य कर दीपावली का तोहफा दिया है। यह भत्ता उन्हें अक्टूबर से दिया जाएगा।
देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: परिवहन निगम ने अपने कर्मचारियों को दो प्रतिशत महंगाई भत्ता अनुमन्य कर दीपावली का तोहफा दिया है। यह भत्ता उन्हें अक्टूबर से दिया जाएगा। परिवहन निगम के वित्त नियंत्रक पंकज तिवारी ने परिवहन कर्मियों के महंगाई भत्ते को सात प्रतिशत से बढ़ाकर नौ प्रतिशत करने के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। शासन ने कुछ समय पहले परिवहन निगम कर्मियों को सातवें पुनरीक्षित वेतनमान के अनुसार महंगाई भत्ते को मूल वेतन के सात प्रतिशत से बढ़ाकर नौ प्रतिशत करने की संस्तुति प्रदान की थी।
हालांकि, इसमें यह स्पष्ट किया गया था कि सभी निगम इसका भुगतान स्वयं की आर्थिक स्थिति के आधार पर करेंगे। इस प विचार विमर्श के बाद परिवहन निगम के प्रबंधक निदेशक बीके संत ने निगम कर्मियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत बढ़ोतरी करने पर सहमति प्रदान की। परिवहन मुख्यालय की ओर से निगम के सभी कार्यालयों को इस संबंध में सूचना प्रेषित कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: सौभाग्य योजना तहत इसी माह 55 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली
यह भी पढ़ें: चीन सीमा पर जवानों के साथ दीपावली मना सकते हैं मोदी