Move to Jagran APP

जहां नारियों का सम्मान, वहां देवताओं का निवास

जागरण संवाददाता विकासनगर पछवादून में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 08:57 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 08:57 PM (IST)
जहां नारियों का सम्मान, वहां देवताओं का निवास
जहां नारियों का सम्मान, वहां देवताओं का निवास

जागरण संवाददाता, विकासनगर: पछवादून में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का सम्मान प्राचीन काल से होता आ रहा है। जहां नारियों का सम्मान होता हैं, वहां देवता भी निवास करते हैं।

loksabha election banner

सहसपुर क्षेत्र के जेबीआइटी इंस्टीटयूट में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आइआइपी देहरादून की वैज्ञानिक डॉ. सुमन लता जैन ने कहा नारी का सम्मान प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति में रहा है। खादी एवं ग्रामोद्योग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अलका पांडे ने कहा खादी एवं ग्रामोद्योग में कार्य कर महिलाएं साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। संस्थान की अधिशासी निदेशक संध्या सिघल व सोनल सिघल ने महिलाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर निदेशक डॉ. अमित कुमार बंसल, वाइस चेयरमैन संदीप सिघल, रजत सिघल, डॉ. विशांत कुमार आदि मौजूद रहे। सेलाकुई में शहीद हुए जवानों की वीरांगनों का सम्मान किया गया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने आशा देवी, मीरा, सुषमा, राकेश ध्यानी, महेश्वरी लाखन, रामचंद्री देवी, माला सामंत आदि को सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सरिता रानी, सुमन तोमर, रीता शर्मा, संजय, नीलम थापा, साहिन बानो आदि मौजूद रहे। सहसपुर के रतनपुर में मीनाक्षी नेगी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी लक्ष्मी अग्रवाल मौजूद रहीं।

दो महिलाओं को किया सम्मानित

विकासनगर: माउंटेन मोंक एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट ने शिक्षा के क्षेत्र में साहिया महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेनू गुप्ता व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग कर चुकी खिलाड़ी स्वाति तोमर चौहान को सम्मानित किया। संस्थापक आशीष राणा व हिमाचल प्रदेश शाखा प्रभारी विवेक राठौर ने कहा कि आज महिला पुरुषों से किसी भी मामले में पीछे नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।

एक दिन की प्रधानाचार्य बनीं नेहा

विकासनगर: केसीवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अटकफार्म में छात्रा नेहा एक दिन की प्रधानाचार्य बनीं। प्रधानाचार्य रजनीश कुमार ने छात्रा को विद्यालय के कार्यो एवं दायित्वों के बारे में बताया। इस मौके पर पूर्णिमा रावत, डिपल कांबोज, आशा, काजल रावत, दिव्या रावत आदि मौजूद रहीं। वहीं, मां यमुना रक्षक संघ के पदाधिकारियों ने हरबर्टपुर चौकी इंचार्ज हिमानी चौधरी व महिला दीवान कमलेश को शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप द्विवेदी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुमताज, राष्ट्रीय महासचिव पंजाब सिंह मजीठिया, प्रदेश अध्यक्ष वाहिद कुरैशी, राष्ट्रीय सचिव समून चौधरी, रेखा देवी आदि मौजूद रहे। उधर, भारत लोक शिक्षा परिषद के अंतर्गत एकल विद्यालय मंच चकराता ने पुरोड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नीना नौटियाल, डॉ. गरिमा भट्ट, जिला सह संघ चालक रविद्र चौहान, कार्यक्रम अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.