Move to Jagran APP

International Womens Day 2020: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, नारी शक्ति का किया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न सामाजिक राजनीतिक शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

By Bhanu Prakash SharmaEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 08:25 AM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 08:25 AM (IST)
International Womens Day 2020: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, नारी शक्ति का किया सम्मान
International Womens Day 2020: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, नारी शक्ति का किया सम्मान

देहरादून, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। नई पहल नई सोच संस्था की ओर से आइआरडीटी सभागार में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज, माता मंगला, विशिष्ट अतिथि लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और बदरी-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद ममगाईं ने इन महिलाओं को सम्मानित किया। 

संस्था के संचालक संजय शर्मा दरमोडा ने बताया कि उनकी संस्था हर साल उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करती है। इस दौरान महिला संघर्ष पर बनी लघु फिल्म 'ऊमा बोल दियां' की स्क्रीनिंग भी हुई। फिल्म के निर्देशक कविलाश नेगी ने बताया कि फिल्म साहित्यकार बल्लभ डोभाल की कहानी 'कही अनकही' पर आधारित है। लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पहाड़ की महिलाओं के लिए अभी बहुत काम होने की जरूरत है। जिससे उन्हें मैदान में रह रही महिलाओं जैसी सुविधाएं मिल सके।

इन्हें मिला सम्मान

एसिड पीड़ितों के लिए काम करने वाली डॉ. प्रतिभा नैथानी, दृष्टि बाधित बच्चों को उत्तरकाशी के नौगांव में शिक्षा देने वाली विजय लक्ष्मी, दिव्यांगों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने वाली मधु मैखुरी, जागर गायिका कमला देवी, पिथौरागढ़ के नबी गांव में होम स्टे के माध्यम से ग्रामीणों के लिए आर्थिकी के नए रास्ते शुरू करने वाली ग्राम प्रधान सनम देवी नबियाल को सम्मानित किया गया।

शिक्षा और सहयोग से मजबूत होंगी बेटियां: राज्यपाल

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बेटियों को सही अर्थों में सशक्त किया जा सकता है। इसके लिए माता-पिता का सहयोग मिलना भी जरूरी है। दोनों चीजें मिल जाएं तो बालिकाएं जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं। महिला दिवस पर दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसायटी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने यह बात कही।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्वे ऑफ इंडिया, हाथीबड़कला सभागार में आयोजित समारोह का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि अपनी बेटियों को पंख दें ताकि वे जीवन में ऊंची उड़ान भर सकें। महिलाओं का बच्चों को अच्छी परवरिश व संस्कार देने और परिवार की सुख-समृद्धि में अहम योगदान होता है। महिलाओं और बालिकाओं को कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना बहुत जरूरी है।

राज्यपाल ने गरीब बस्तियों में निर्धन-निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने पर जोर दिया। विधायक गणेश जोशी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण को उन्हें समानता के अवसर दिए जाने चाहिए। हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला ने कहा कि महिलाएं शक्ति का प्रतीक हैं, लेकिन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। 

समारोह में राज्यपाल ने 15 स्वयं सहायता समूहों व उनके मास्टर ट्रेनर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान हंस फाउंडेशन के भोले महाराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसायटी की अध्यक्ष नेहा जोशी आदि मौजूद रहे।

भाजपा ने महिलाओं को सम्मानित किया

महिला दिवस के मौके पर भाजपा के विभिन्न मंडलों ने महिलाओं को सम्मानित किया। समारोह में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी हुई।

आंबेडकर नगर मंडल महिला मोर्चा ने रविवार को महिला दिवस पर गौरा देवी सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में विधायक माननीय खजान दास ने महिलाओं को यह सम्मान दिया। समारोह में मंजू कटारिया, रीता गोयल, अनुराधा सिंह, डॉ. रश्मि त्यागी रावत, बृजेश गुप्ता, सीमा डोरा, नंदी आर्य, सिमरन को सम्मान दिया गया। 

समारोह में मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष विमला गौड़, अनीता खजान दास, मीना कपूर, किरण सुंदरलाल, प्रवीण शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। एबीवीपी ने करनपुर स्थित कार्यालय में महिला दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि रमा गोयल ने वर्तमान समय में महिलाओं की उपलब्धियों पर अपने अनुभव साझा किए। 

प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. ममता सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में साकेत नौटियाल, अंजली सिंह, प्रगति रावत, तान्या, हिमाक्षी, गीतांजलि, पूजा चौहान, मेघा, मनीषा, अंकिता, अनीता, मनोरमा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

महिला मंगल दल की ओर से ट्रांसपोर्टनगर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट, दर्जाधारी अजीत चौधरी, खेमपाल सिंह समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया। 

इस अवसर पर लोकनृत्यों और गढ़वाली, कुमाऊंनी होली की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह में डॉ. कविता और सोनिया आनंद को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में अनुज वालिया, अजय कुमार, मयंक शर्मा, जयश्री सजवाण, अरुण थपलियाल, जितेंद्र रावत, मनोज पसोला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

स्कूल कॉलेजों में भी हुआ आयोजन 

महिला दिवस के मौके पर केवि आइटीबीपी में काव्य पाठ समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कला शिक्षिका व उभरती कवित्री कहकशां ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने भजन, दिव्यांग शिक्षक मोहम्मद मजहर ने महिला दिवस की महत्ता बताई। समारोह में आरके सिंह, हेम जोशी, राकेश चंद्र गोयल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

एसजीआरआर विवि में एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम को विवि कुलपति डॉ. यूएस रावत ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व कुलपति एचएनबी गढ़वाल विवि एसएमएस रावत, प्रो. जेपी पचौरी, प्राचार्य उत्तरकाशी राजकीय महाविद्यालय प्रो. हर्षवंती बिष्ट ने छात्राओं को सम्मानित किया। 

असहाय जन कल्याण सेवा समिति द्वारा रीठा मंडी स्थित दशमेश अकेडमी में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम कर रही महिलाओं को सम्मानित किया। समिति अध्यक्ष बलवीर नौटियाल ने बताया कि समिति द्वारा महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई एवं मोमबत्ती, अगरबत्ती आदि बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। समारोह में एसपी सिटी श्वेता चौबे, डॉ. ममता सिंह, केसी केलिश, इंदु प्रधान, सुशीला राणा, प्रिया गुलाटी, ममता भट्ट, राकेश सिंह, डॉ. अलका पांडेय, रश्मि नौटियाल को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कृष्ण मोहन शर्मा, डॉ. अलका पांडेय, बलवीर नौटियाल, सेवा सिंह मठारू, राखी अग्रवाल समेत अन्य ने महिलाओं को सम्मानित किया। 

नव चेतना समिति ने एसजीआरआर इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति की संयोजक दीप्ति रावत बिष्ट, कमला बल्लभ, आशा थापा, दिया थापा, स्वाति गुरुंग, गायत्री शर्मा, सीमा थापा, मीना खत्री समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

भाजपा महिला मोर्चा व शहर महिला कांग्रेस ने मनाया महिला दिवस मसूरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा व शहर महिला कांग्रेस की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा ने शहर की दो युवतियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री नीरू देवी व निर्मला जोशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर नीरू देवी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में उन्नति कर रही हैं और परिवार व समाज को सुदृढ़ बना रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपनी शक्ति पहचानने व समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। निर्मला जोशी ने कहा कि वह स्वयं को कमजोर न समझें। उन्होंने पूरी दुनियां में वह कर दिखाया है जिसके आगे पुरुष समाज भी नतमस्तक है। 

इस मौके पर ताइक्वांडो खिलाड़ी नंदनी कुमोला व करिश्मा राणा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा सुयाल, कमल शर्मा, मीरा सकलानी, भाजपा मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।

शहर महिला कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष जसबीर कौर के नेतृत्व में गुरु सिंह सभा गांधी चौक के सभागार में महिला दिवस मनाया। कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सत्या पोखरियाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। इस मौके पर महिलाओं की ओर से विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

पंचायती राज विभाग ने किया महिला अफसरों का सम्मान

पंचायती राज विभाग की ओर से महिला दिवस पर सुभाष रोड स्थित एक होटल में महिला अफसरों एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया।

मुख्य अतिथि निदेशक पंचायती राज हरीश चंद्र सेमवाल, आयोजिका जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने उन्हें सर्टिफिकेट एवं बुके भेंट किए। समारोह में उप निदेशक सहकारिता रविंद्री मंद्रवाल, वित्त नियंत्रक पंचायती राज प्रतिमा पैन्यूली, अपर सचिव शिक्षा रवनीत चीमा, संयुक्त निदेशक शिक्षा कंचन देवरानी, गुलिस्तां खानम, नौसाबा खानम, अजमत बेगम सबिस्ता जबीं, कासता बेगम आदि को सम्मानित किया गया। 

समारोह में कंचन नेगी, डीपीआरओ पौड़ी एमएम खान, डीपीआरओ जफर खान, वरिष्ठ समाजसेवी जहांगीर आलम, हरिद्वार, दून एवं पौड़ी के जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। 

भारतीय सर्व समाज महासंघ आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाल आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम कर रही महिलाओं को सम्मानित किया। समारोह में कार्यक्रम संयोजक प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ असलम अली, महासंघ के अध्यक्ष राम कुमार, कृपाल, महिला अध्यक्ष सारिका प्रधान, जीत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

महिला उत्तरजन की ओर से रेसकोर्स स्थित ट्रांजिक हॉस्टल में समाज में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। समारोह में विशेष रूप से पूर्व विंग कमांडर अनुपमा जोशी को सेना में कमीशन की लड़ाई लडऩे के लिए विशेष सम्मान दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि शिल्पा भट्ट बहुगुणा, विशिष्ट अतिथि डॉ. नूतन गैरोला और राज्य उपभोक्ता फोरम की पूर्व सदस्य वीना शर्मा ने महिलाओं को सम्मानित किया। 

महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुष से आगे : प्रीतम सिंह

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल चुकी हैं। महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता पुरुषों से अधिक होती है। अनादिकाल से महिलाएं समाज की पथ प्रदर्शक रही हैं। उन्होंंने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। 

महिलाओं ने अंतरिक्ष में पहुंचने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है। राज्य आंदोलन में मातृशक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। कहा कि इंदिरा गांधी, प्रतिभा सिंह पाटिल, सोनिया गांधी जैसी महिलाओं ने देश का गौरव बढ़ाया। वहीं पीटी ऊषा, मैरीकॉम, सायना नेहवाल, सानिया मिर्जा जैसी खेल प्रतिभाओं ने विश्व में अपना परचम लहराया है। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि नारियों में असीमित शक्ति व क्षमताएं विद्यमान हैं। गौरा देवी, तीलू रौतेली जैसी वीरांगनाओं ने देवभूमि का मस्तक ऊंचा करने का काम किया है। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार, डॉ. आरपी रतूड़ी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अशोक वर्मा, प्रणीता बडोनी, शांति रावत, नजमा खान, चंद्रकला नेगी आदि मौजूद रहे।

इन मातृशक्ति को किया सम्मानित

कार्यक्रम में सरजू देवी, सुशीला दमंगा, पूर्व प्रधान सुशीला, लक्ष्मी रावत, मिथिलेश देवी, सत्या पोखरियाल, रीता भल्ला, सिमरा देवी, मीरा देवी, प्रेमावती, पुष्पा गुप्ता, मूर्ति देवी, उदारी पंवार, कमलेश मित्तल, विमला, रामप्यारी, पार्षद संगीता गुप्ता, कोमल बोरा, सविता सोनकर, उर्मिला थापा, मीना बिष्ट, देविका रानी को सम्मानित किया गया।

430 महिला पुलिसकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया ने महिला पुलिस कर्मचारियों की स्वास्थ्य की जांच के लिए स्तन कैंसर जांच शिविर आयोजित किया। शिविर कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन के सहयोग से पुलिस लाइन आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी पंतनगर यूनिवर्सिटी की डीन डॉ. अलकनंदा अशोक ने किया। 

इस दौरान एसपी सिटी श्वेता चौबे, आइपीएस विशाखा अशोक बधाणे, डॉ. मीनू, डॉ. सुमिता प्रभाकर, डॉ. अजीत गैरोला, सीओ पल्लवी त्यागी भी मौजूद रहीं। शिविर में करीब 430 महिला पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन के माध्यम से हर महीने पुलिस लाइन देहरादून स्थित अस्पताल में महिला स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर सहमति बनी। इस मौके पर डॉ. एसजी सेठी, डॉ. अनुधीर, डॉ. अरुणिमा गोयल, डॉ. मानसी, डॉ. दीपा गोयल, डॉ. राधिका रतूड़ी, डॉ. हुमा परवीन, डॉ. रेखा खन्ना, डॉ. विनीता सिंह ने जांच की।

सशक्त मन से ही महिला होगी सशक्त: मंजू

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मंजू ने कहा कि अगर महिलाओं को सचमुच सशक्त होना है तो सबसे पहले अपने मन को सशक्त बनाना होगा। हम अपने अंतर्मन को सशक्त बनाएगें, तभी नारी से लक्ष्मी और नर से नारायण बनेंगे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्थान के देहरादून के मुख्य सेवा केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंजू ने कहा कि मन को सशक्त बनाने की विधि है राजयोग। राजयोग प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में निश्शुल्क सिखाया जाता है। कोई भी इसका लाभ ले सकता है। डॉ. ऊषा कपूर ने कहा कि व्यक्ति के निर्माण से लेकर विश्व के कल्याण तक में महिलाओं की भूमिका होती है। महिलाओं से ही समाज का निर्माण होता है। विधायक चंद्रा पंत ने कहा की आज महिलाओं के प्रति आदर भाव प्रकट करने के लिए महिला दिवस मनाया जाता है। हमारी संस्कृति यही कहती है कि देश में नारी का हमेशा सम्मान हुआ। 

यह भी पढ़ें: International Womens Day 2020: जुड़वां बहने ताशी-नुंग्शी अब तक दस दुर्गम चोटियों पर गाड़ चुकी हैं देश का झंडा

कोई भी देश तब तक आगे नहीं बढ़ सकता, जब तक महिलाएं वहां के पुरुषों का कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ न दें। डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि कोई कार्य करते वक्त हमें अपने अंतर्मन में जरूर झांकना चाहिए कि वह कार्य सही है या नहीं। 

यह भी पढ़ें: International Womens Day 2020: उत्‍तराखंड में उद्यमिता में अलग पहचान बना रही हैं ‘मातृशक्ति’


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.