Move to Jagran APP

भाजपा नेता पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला ने ईमेल से भेजी तहरीर

भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला ने एक हफ्ते बाद पुलिस को तहरीर दी है। उसने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

By BhanuEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 09:23 AM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 08:49 PM (IST)
भाजपा नेता पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला ने ईमेल से भेजी तहरीर
भाजपा नेता पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला ने ईमेल से भेजी तहरीर

देहरादून, [जेएनएन]: भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला ने एक हफ्ते बाद पुलिस को तहरीर दी है। सूत्रों की मानें तो महिला ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की तफसील से जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती को ईमेल से शिकायत भेजकर मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया है। 

loksabha election banner

उसने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही अपने जान-माल के खतरे का अंदेशा भी जताया है। एसएसपी ने मेल मिलने की पुष्टि की है, लेकिन कहा कि उन्होंने अभी मेल पढ़ी नहीं है। अध्ययन करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला की ओर से लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों की खबर तीन नवंबर को मीडिया में आने के बाद असहज हुई भाजपा ने प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार को पद से हटा दिया था। वहीं, विपक्ष भी इसे मुद्दा बना रहा था। हालांकि, चार नवंबर को महिला देहरादून छोड़कर चली गई थी। साथ ही उसकी ओर से कोई तहरीर भी पुलिस को नहीं दी गई थी। अब एक हफ्ते बाद महिला ने पुलिस को ईमेल के जरिये तहरीर भेजी है। 

सूत्रों के मुताबिक महिला ने रिपोर्ट में अपने साथ हुए वाकये का पूरा ब्योरा देते हुए आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आग्रह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से किया है। उसने भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने यह भी कहा है कि उसे जानमाल का खतरा है, जिस कारण वह सामने नही आ रही है। इसीलिए वह मेल से शिकायत भेज रही है।

दून में नहीं है महिला 

वरिष्ठ भाजपा नेता पर आरोप लगाकर सुर्खियों में आई महिला चार नवंबर से देहरादून से नदारद है। देहरादून में जहां वह किराये पर रह रही थी। तब से उसके कमरे पर ताला है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला कहां है। 

कानून अपना काम करेगा: भाजपा

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि यदि महिला ने तहरीर दी है तो कानून अपना काम करेगा। मामले की निष्पक्ष जांच होगी।

यह भी पढ़ें: अजय भट्ट बोले, संजय कुमार ने केंद्रीय नेतृत्व से किया था पदमुक्त करने का अनुरोध

यह भी पढ़ें: स्थानीय निकाय चुनावों में असंतुष्टों को कांग्रेस भी दिखाएगी बाहर का रास्ता

यह भी पढ़ें: चुनावी खर्च में नामांकन की फीस नहीं दिखा रहे नेताजी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.