Move to Jagran APP

Dehradun Crime: मह‍िला ने ससुराल‍ियों पर लगाया पति की हत्या का आरोप, एसएसपी से लगाई न्‍याय की गुहार

अलकनंदा एन्क्लेव निवासी खुशबू राजवार ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति अक्षय राजवार की बीते मार्च को अचानक मृत्यु हो गई। उनका आठ साल का पुत्र स्पर्श और तीन साल की पुत्री वैष्णवी है। उनका वर्ष 2012 में प्रेम विवाह हुआ था।

By Sumit KumarEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 04:27 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 04:27 PM (IST)
Dehradun Crime: मह‍िला ने ससुराल‍ियों पर लगाया पति की हत्या का आरोप, एसएसपी से लगाई न्‍याय की गुहार
वसंत विहार क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुरालियों पर पति की हत्या का आरोप लगाया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: वसंत विहार क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुरालियों पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि महिला और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया गया है। जबकि उनकी ननद संपत्ति हड़पना चाहती है।

loksabha election banner

अलकनंदा एन्क्लेव निवासी खुशबू राजवार ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति अक्षय राजवार की बीते मार्च को अचानक मृत्यु हो गई। उनका आठ साल का पुत्र स्पर्श और तीन साल की पुत्री वैष्णवी है। उनका वर्ष 2012 में प्रेम विवाह हुआ था, लेकिन उनके पति के बेरोजगार होने के कारण ससुराल पक्ष दोनों को हमेशा ताने देता था। मार्च में उनकी ननद उनके घर आई।

उसने महिला को होली पर अपने मायके जाने को कहा। वह कुछ दिन के लिए अपने मायके चली गई। 20 मार्च को उन्हें किसी परिचित ने बताया कि उनके पति की मृत्यु हो गई है। जब वे अपने ससुराल पहुंचीं तो उनकी ननद और उसके पति ने उन्हें और उनके बच्चों को गाली-गलौज कर वहां से जाने को कहा। आरोप है कि महिला को उसके पति का चेहरा भी नहीं दिखाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उन्हें आसपास के व्यक्तियों ने बताया कि उनके पति का चेहरा पूरी तरह नीला पड़ गया था और नाक से खून निकल रहा था। महिला का आरोप है कि उनकी ननद और अन्य ने उनके पति को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और उनकी संपत्ति पर अपना हक जता रहे हैं। महिला ने थाना पुलिस पर भी शिकायत न सुनने का आरोप लगाया है।

महिला को पीटा, मुकदमा दर्ज

महिला से छेड़खानी और पिटाई के मामले में थाना वसंत विहार की पुलिस ने एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

वसंत विहार थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया महिला अपने बीमार पति और दिव्यांग बच्चे के साथ क्षेत्र में रहती है। बीते रविवार को शोएब उर्फ नानू अपने कुछ साथियों के साथ महिला के घर में घुस गया। विरोध करने पर महिला की पिटाई और छेड़छाड़ की। किसी तरह महिला घर से बाहर निकली और आसपास के लोग को मदद के लिए बुलाया। इसके बाद पति को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Crime News: रुड़की में मां बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार, चार उत्‍तर प्रदेश के हैं रहने वाले


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.