सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के आंगन में दिखेगी उत्तराखंड की यह खास चीज, पढ़ें...
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बेहतरीन अदायगी के साथ ब्रांडेड कार और अपने चर्चित बंगलों के लिए भी खास मशहूर हैं। इस बार भी उनके एक खास चीज उनके बगलों को चर्चित बनाने वाली है।
ऋषिकेश। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बेहतरीन अदायगी के साथ ब्रांडेड कार और अपने चर्चित बंगलों के लिए भी खास मशहूर हैं। उनका जलसा और प्रतिक्षा नाम के बंगले तो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। मगर इस बार उनका बंगला किसी दूसरी वजह से चर्चाओं में हैं। चलिए जानते हैं कि उनके बंगले के आंगन में क्या खास आना वाला है, जिसके लिए वे भी काफी उत्सुक हैं।
तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस बार उनके बंगले में कोई ब्रांडेड चीज नहीं बल्कि उत्तराखंड की बहुत पवित्र माने जाने वाले रूद्राक्ष का पौधा आने वाला है। यह उनके आंगन की शोभा बढ़ाएगा। यह रूद्राक्ष का पौधा तीर्थनगरी ऋषिकेश से आएगा। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष व गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने अमिताभ को यह पौधा भेंट किया।
कला मुंबई में स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने स्वच्छ भारत अभियान के प्रचारक व सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से भेंट की। इसी दौरान उन्होंने यह रुद्राक्ष का पौधा उन्होंने प्रेमस्वरूप भेंट दिया। इस मौके पर दोनों ने स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण संरक्षण, समरसता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही अर्द्धकुंभ मेला व परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में शामिल होने का भी निमंत्रण दिया।
पढ़ें- ताजमहल से महंगा ऋषिकेश में चौरासी कुटी का दीदार