उत्तराखंड में 22 फरवरी से बदलेगा मौसम, होगी बारिश और बर्फबारी
होली से पहले एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने 22 फरवरी से उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई।
देहरादून, [जेएनएन]: राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 22 फरवरी से उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। यानि होली से पूर्व प्रदेश में एक बार फिर बारिश एवं बर्फबारी का एक दौर चल सकता है।
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 22 फरवरी से मौसम बदलेगा। 24 फरवरी तक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार बन रहे हैं।
19 से 21 फरवरी तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। उधर, देहरादून का तापमान 25 और नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को दून का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 24.2 और 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पर मौसम मेहरबान, केदारनाथ समेत ऊंची पहाड़ियों में हिमपात
यह भी पढ़ें: चारधाम और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात, देहरादून छाए बादल
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम बदल सकता है करवट, इन जिलों में हो सकती है बारिश