विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: पहाड़ों में हल्की बारिश... मैदान में शुष्क रहेगा मौसम; देखिए उत्तराखंड का आज का वेदर अपडेट

Published: Sat, 18 Jan 2025 10:42 AM (IST)

Weather Update उत्तराखंड में मौसम फिर से शुष्क हो गया है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिलने से पारे ...और पढ़ें

Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

HighLights

  1. पहाड़ों में हल्की वर्षा, मैदान में शुष्क रहेगा मौसम
  2. 24 घंटे के भीतर दून के अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम फिर शुष्क हो गया है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिलने से पारे में उछाल आया है। हालांकि, पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। सुबह-शाम कंपकंपी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की आशंका है।

दून में शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली रही। कुछ मैदानी क्षेत्रों में धुंध व कोहरा छाया रहा। जबकि, दिनभर चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 24 घंटे के भीतर दून के अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी पारे में खासा उछाल दर्ज किया गया। हालांकि, शाम को सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को पूरा दिन कड़ाके की ठंड के बाद शुक्रवार को दिन में धूप ने राहत दी।

आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी हाेने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है और तापमान में वृद्धि हो सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी की फाइल फोटो।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 24.6, 7.3
  • ऊधमसिंह नगर, 24.1, 6.2
  • मुक्तेश्वर, 14.4, 1.4
  • नई टिहरी, 16.6, 2.6

दिन भर मौसम करवट बदलते रहा

बागेश्वर जिले में दिन भर मौसम करवट बदलते रहा। जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। हिमालयी गांवों में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। वहां बादल छाते ही हिमपात होने लगता है। जिसके कारण पशुपालक सबसे अधिक परेशान है। शुक्रवार को सुबह कोहरा रहा। रात को जमकर पाला गिरा।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand Weather Today: झारखंड में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, थमी गाड़ियों की रफ्तार; यात्री परेशान

ये भी पढ़ेंः Weather Update: दिल्ली में कोहरे का कहर जारी, अगले ये दो दिन हल्की बारिश के आसार

तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया

तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोगों ने अलाव जलाए। 11 बजे तक लोग ठंड से ठिठुरते रहे। उसके बाद धूप खिली। लेकिन बादलों का आना-जाना रहा। हिमालयी गांवों में बर्फीली हवाएं चलने से पारा शून्य तक पहुंच रहा है। जिसके कारण नलों में पानी जम रहा है। बिजली तथा संचार सेवाएं भी प्रभावित होने लगी हैं। इधर जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि ठंड से बचन के लिए नगर तथा कस्बाई क्षेत्रों में अलाव जलाए जा रहे हैं। कंबल वितरित भी किए गए हैं।