विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: अगले पांच दिन पारे में भारी उछाल की चेतावनी, सावधान! सूरज उगलेगा आग; गर्मी बरपाएगी कहर

By Vijay joshiEdited By: Nirmala Bohra
Published: Tue, 11 Apr 2023 07:23 AM (IST)

Weather Update Today उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क है और तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। ...और पढ़ें

Weather Update Today: दून में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका है।
Weather Update Today: दून में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Weather Update Today: उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और चटख धूप झुलसाने लगी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक पारा तेजी से चढ़ रहा है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

दून में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन प्रदेश में तापमान में भारी उछाल की चेतावनी जारी की गई है। मैदान में पारे में 3-4 और पहाड़ में 2-3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की आशंका है। जिससे तपिश बढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी महसूस की जा सकती है। दून में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका है।

दोपहर में झुलसाने वाली धूप दुश्वारियां बढ़ाने लगी है

उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क है और तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। मैदानी क्षेत्रों में दोपहर में झुलसाने वाली धूप दुश्वारियां बढ़ाने लगी है। निचले इलाकों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने से वर्षा की आशंका बनी रही।

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप के बीच तपिश बढ़ गई है और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में पारे में भारी इजाफा हो सकता है। हालांकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 32.8, 15.2
  • ऊधमसिंह नगर, 34.1, 12.3
  • मुक्तेश्वर, 21.9, 8.9
  • नई टिहरी, 22.5, 11.0