विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में करवट ले सकता है मौसम, बादल और हल्की बार‍िश देगी गर्मी से राहत

Published: Tue, 08 Apr 2025 09:15 AM (IST)

Uttarakhand Weather उत्तराखंड में आज से कहीं-कहीं बादल छाये रहने और हल्की वर्षा की संभावना है। मंगलवार को चमोली पिथौरागढ़ ...और पढ़ें

उत्तराखंड में बादल छाये रहने और हल्की वर्षा की संभावना।
उत्तराखंड में बादल छाये रहने और हल्की वर्षा की संभावना।

HighLights

  1. बुधवार से अगले एक सप्ताह तक प्रदेशभर में बादल छाने व हल्की वर्षा हो सकती
  2. आज चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रदेशभर में आज से कहीं-कहीं बादल छाये रहने और हल्की वर्षा की संभावना है, जिससे तेजी से चढ़ रहे पारे पर विराम लगेगा। मंगलवार को चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। बुधवार से अगले एक सप्ताह तक दून समेत प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में बादल छाये रहने और कहीं-कही मध्यम से हल्की वर्षा हो सकती है।

सोमवार को सुबह के समय दून में तेज धूप खिली रही। जिससे गर्मी ने बेहाल किया। हालांकि, दोपहर बाद हल्के बादल छाये रहने से गर्मी से कुछ राहत महसूसa की गई। इस दौरान दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 35.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 36.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 24.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 26.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली जनपद के कुछ क्षत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। बुधवार से 13 अप्रैल तक लगभग सभी जनपदों में कहीं-कही हलकी वर्षा होने और घने बादल छाये रहने से पारा सामान्य के आसपास बना रहेगा। 14 अप्रैल से एक बार फिर मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Nainital में होटल बुकिंग करने वाले हो जाएं सावधान! अपराधियों की नजर आपके पैसों पर, ये गलती कतई न करें