विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी के देहरादून दौरे पर कैसा रहेगा मौसम? IMD का लेटेस्ट अपडेट

Published: Tue, 14 Apr 2026 07:42 AM (IST)

देहरादून में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बीच मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में कड़ी धूप के कारण तापमान ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून में आज प्रधानमंत्री मोदी का दौरा है और मौसम शुष्क रहने के चलते कड़ी धूप तपिश बढ़ा सकती है। दिन में पारे में भी लगातार वृद्धि होने लगी है। जबकि, सुबह-शाम ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और आगामी गुरुवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के फिर करवट बदलने की संभावना है।

दिन में बढ़ी तपिश, सुबह-शाम ठंडक बरकरार

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान धूप खिल रही है। जिससे अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। दून में दिन का पारा 33 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में पारे में वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि, सुबह-शाम हल्की हवा चलने के साथ ही मौसम में ठंडक बनी हुई है। ऊंचाई वाले इलाकों में अब भी कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 32.9, 16.3
  • ऊधमसिंह नगर, 34.5, 12.8
  • मुक्तेश्वर, 22.5, 7.3
  • नई टिहरी, 22.6, 8.7
  • गुरुवार से पहाड़ों में फिर करवट ले सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है और पारे में इजाफा होने का अनुमान है। देहरादून में भी चटख धूप खिली रहेगी। दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की हवा चल सकती है। गुरुवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, लखनऊ-आगरा में पारा हाई; अब सताएगी भीषण गर्मी