पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने का 12 जुलाई तक मौका
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 12 जुलाई तक वोटर बन सकते हैं। इसके लिए अपने नजदीकी बूथ और पंचस्थानी कार्यालय में मतदाता फार्म भरकर वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराया जा सकता है।
देहरादून, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 12 जुलाई तक वोटर बन सकते हैं। इसके लिए अपने नजदीकी बूथ और पंचस्थानी कार्यालय में मतदाता फार्म भरकर वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराया जा सकता है।
निकाय चुनाव में वोटर लिस्ट से हजारों नाम गायब होने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए थे। इस मामले में आयोग स्तर से जांच भी बिठाई गई थी। मगर, जिम्मेदारी तय न होने से जांच ठंडे बस्ते में चली गई। अब पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही है।
ऐसे में निकाय जैसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आयोग ने एक-एक गांव की सूची जांचने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में हर वोटर को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का मौका दिया जा रहा है। इससे पहले पाडुलिपियां तैयार करने के बाद नामावलियों की डाटा इंट्री की जा चुकी है।
साथ ही नामावलियों की प्रतियां मतदान केंद्रों में भी जन सामान्य के परीक्षण के लिए रखी गई हैं। इसके अलावा नामावाली के प्रकाशन के बाद आपत्तियां प्राप्त की जा रही हंै। एक जुलाई तक दावे आपत्तियों की जांच एवं निस्तारण होगा। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश किया जाएगा।
जिला पंचस्थानी कार्यालय का दावा है कि एक-एक गांव की सूची पारदर्शिता से बनाई जा रही है। उम्मीद है कि इस बार सूची में किसी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आएगी। तय समय पर यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
कई स्तर पर हो रही जांच
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल के अनुसार, पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को बेहद पादर्शिता के साथ तैयार कराया जा रहा है। सूची में कोई छूट न पाए, इसलिए कई स्तर पर जांच की जा रही है। 12 जुलाई तक सूची तैयार हो जाएगी। नए वोटरों को सूची में विशेष रूप से जोड़ा जा रहा है।
कब क्या होगा
- 02 व 03 जुलाई को पूरक सूची की पाडुलिपियां तैयार होंगी।
- 06 से 10 जुलाई तक पूरक सूचियों की डाटा एंट्री होगी।
- 11 जुलाई को तैयार नामावली को अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
- 12 जुलाई को तैयार नामावलियों का अंतिम प्रकाशन होगा।
यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ सीट के उपचुनाव में यह प्रयोग दोहरा सकती है भाजपा, पढ़िए खबर
यह भी पढ़ें: कैंट क्षेत्र के सीवर कार्यों में मनमानी पर भड़के भाजपाई, जांच की मांग
यह भी पढ़ें: दून की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के कांग्रेसी, नगर निगम पर प्रदर्शन Dehradun News