दस हजार छात्रों को मिलेगा हुनर तराशने का मौक, जानिए कैसे
छात्र और छात्राओं को अब पढ़ाई के साथ हुनर तराशने का मौका भी मिलेगा। अब सालों से बंद पड़ी रोजगारपरक व्यावसायिक शिक्षा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
By Edited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 03:25 PM (IST)
v style="text-align: justify;">देहरादून, रविंद्र बड़थ्वाल। सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अब पढ़ाई के साथ हुनर तराशने का मौका मिलेगा। तकरीबन डेढ़ दशक से बंद पड़ी रोजगारपरक व्यावसायिक शिक्षा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। 13 जिलों के 200 विद्यालयों के तकरीबन 10 हजार छात्र-छात्राओं को नवीं कक्षा से नौ ट्रेड में व्यावसायिक प्रशिक्षण ले सकेंगे। व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए पार्टनर का चयन ई-टेंडरिंग से करने का निर्णय किया गया है। नए साल के पहले महीने जनवरी से व्यावसायिक शिक्षा को शुरू करने की तैयारी है। प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा को लेकर सरकार की धीमी रफ्तार साल के आखिरी महीने में तेज हो गई है। ऐसा होने से व्यावसायिक शिक्षा को लेकर केंद्र से मिलने वाली मदद पर लैप्स होने का खतरा भी टल गया है। दरअसल, केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद व्यावसायिक शिक्षा के तौर-तरीके में बड़ा बदलाव किया गया। सरकारी विद्यालयों में इस योजना को स्किल इंडिया के तहत संचालित करने का निर्णय किया गया।
पुराने ट्रेड के स्थान पर नए ट्रेड चिह्नित किए गए। बाद में चार ट्रेड की संख्या को बढ़ाकर नौ कर दिया गया। यह दीगर बात है कि राज्य सरकार पिछले तीन सालों से इस योजना पर कदम आगे नहीं बढ़ा पाई। तमाम प्रयासों के बावजूद व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए पार्टनर का चयन नहीं किया जा सका। बार-बार बिड में तीन के बजाय एक ही पार्टनर सामने आने से बिड फेल हो गई। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा को अब ई-टेंडरिंग के माध्यम से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। नौ ट्रेड के लिए ई-टेंडरिंग के जरिये अगले माह जनवरी तक पार्टनर तय किए जाएंगे।
राज्य के सभी 13 जिलों में 200 राजकीय इंटर कॉलेजों में उक्त योजना प्रारंभ होगी। इनमें 45 कॉलेजों में दो-दो ट्रेड और शेष में एक-एक ट्रेड शुरू किए जाएंगे। इन ट्रेड के लिए कुल 255 लैबोरेट्री बनाई जाएंगी। उक्त कॉलेजों में नवीं से छात्र-छात्राएं व्यावसायिक शिक्षा में दाखिला ले सकेंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि सरकार व्यावसायिक शिक्षा को जल्द शुरू करने की कवायद में जुटी है। ई-टेंडर से उक्त ट्रेड संचालित किए जाएंगे। उक्त प्रशिक्षण के लिए करीब 255 शिक्षकों की नियुक्ति व्यावसायिक पार्टनर के माध्यम से की जाएगी।
व्यावसायिक शिक्षा के रूप में संचालित होंगे ये नौ नए ट्रेड
-कृषि, ऑटोमोबाइल, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक एंड हार्डवेयर, आइटी, मल्टी स्किलिंग, प्लंबर, रिटेल, टूरिज्म एंड हास्पिटेलिटी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें