ब्रिटेन तक की यात्रा कर लौटे विशाल, कहा-दुनिया में हिंदुस्तान से खूबसूरत नहीं कोई देश
भारत से ब्रिटेन तक 28 हजार किलोमीटर की शांति यात्रा पूर्ण कर तीर्थनगरी लौटे विशाल शर्मा ने भारत को सर्वश्रेष्ठ देश बताया।
ऋषिकेश, जेएनएन। निजी वाहन से भारत से ब्रिटेन तक 28 हजार किलोमीटर की शांति यात्रा पूर्ण कर तीर्थनगरी लौटे विशाल शर्मा का लॉयंस क्लब की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान विशाल ने भारत को सर्वश्रेष्ठ देश बताया।
शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित नीरज भवन में लॉयंस क्लब ऋषिकेश की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारत से ब्रिटेन तक अपने निजी वाहन से 28 हजार किमी विश्व शांति यात्रा कर सकुशल तीर्थनगरी वापस पहुंचने पर ऋषिकेश निवासी विशाल शर्मा का विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में शहर के युवा अपनी विशिष्ट उपलब्धियों से देवभूमि को गौरवान्वित कर रहे हैं। जो हम सभी लोगों के लिए हर्ष का विषय है। विशाल ने जिस प्रकार अपने वाहन से हजारों किमी की यात्रा कर ब्रिटेन में वसुदेव कुटुंबकम का संदेश दिया है, वो वाकई सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि मुनिकीरेती के पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने भी विशाल की उपलब्धि की सराहना की। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विशाल ने बताया कि वह नेपाल के रास्ते ब्रिटेन गए थे।
यह भी पढ़ें: फिनलैंड के लोगों में भारत के मुकाबले बेहतर कार्य क्षमता, पढ़िए पूरी खबर
यात्रा के दौरान उन्हें चीन के अतिरिक्त कई देशों में खाने व भाषा के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। मगर बात समझने पर उनका स्वागत भी किया गया। जिससे वह इस यात्रा को लेकर काफी खुश है। इस दौरान सभी देशों के मुकाबले पर भारत देश को सर्वश्रेष्ठ बताया। कहा कि यात्रा के दौरान उन्होंने कई देश देखे मगर मेरे भारत देश जैसा कोई देश नहीं है। कार्यक्रम में नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयदत्त शर्मा, लायंस क्लब के गोपाल नारंग, नवदीप नागलिया, सरोज डिमरी, पवन शर्मा, कमल कालड़ा, नरेन्द्र पंत, नवल कपूर आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: एक दिन के लिए न्यूजीलैंड की उच्चायुक्त बनीं पौड़ी की कुमकुम, उठाई ये समस्या