Move to Jagran APP

अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने के बाद विशेष भृगुवंशी बोले, यह मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत पड़ाव

अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने के बाद भारतीय बास्केटबाल टीम के कप्तान विशेष भृगुवंशी को दून पहुंचने पर उत्तराखंड बास्केटबाल संघ और खेल जगत से जुड़ी शख्सियतों ने सम्मानित किया।

By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 08:30 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 11:51 AM (IST)
अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने के बाद विशेष भृगुवंशी बोले, यह मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत पड़ाव
अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने के बाद विशेष भृगुवंशी बोले, यह मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत पड़ाव

देहरादून, जेएनएन। अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने के बाद भारतीय बास्केटबाल टीम के कप्तान विशेष भृगुवंशी को दून पहुंचने पर रविवार को उत्तराखंड बास्केटबाल संघ और खेल जगत से जुड़ी शख्सियतों ने सम्मानित किया। इस दौरान विशेष ने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत पड़ाव है। सम्मान समारोह का आयोजन उत्तराचल प्रेस क्लब में किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता में विशेष भृगुवंशी ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि वह आगे भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखना चाहते हैं। इसके लिए उनका पहला लक्ष्य है खुद को फिट रखना, क्योंकि एक खिलाड़ी के जीवन में फिटनेस का सबसे अहम रोल होता है। अगर वह फिट रहेगा, तभी अपने खेल के स्तर को ऊपर उठा सकता है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन ने खिलाड़ियों को बहुत पीछे धकेल दिया है। घर में आप कितना भी फिटनेस पर काम कर लें, खेल के प्रति आत्मविश्वास मैदान में उतरने पर ही पैदा होता है। 

उत्तराखंड बास्केटबाल संघ के सचिव मंदीप ग्रेवाल ने बताया कि विशेष को यह पुरस्कार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर दिया गया। इसके लिए विशेष दिल्ली गए थे। वहां वर्चुअल माध्यम से उन्होंने पुरस्कार प्राप्त किया। विशेष को सम्मानित करने वालों में पूर्व उप क्रीड़ाधिकारी दिनेश असवाल, शैलजा असवाल, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी डीएम लखेड़ा, देवेंद्र सती समेत अन्य लोग शामिल रहे।

संघ करेगा एकेडमी की शुरुआत 

उत्तराखंड बास्केटबाल संघ के सचिव मंदीप ग्रेवाल ने कहा कि जल्द ही संघ एक एकेडमी शुरू करने जा रहा है। जो बास्केटबाल की नई पौध तैयार करेगी। इसमें विशेष भृगुवंशी व अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों से मदद ली जाएगी, जिससे युवाओं को इस खेल के प्रति प्रेरणा मिले। 

विशेष की अन्य उपलब्धियां 

  • वर्ष 2019 में नेपाल में आयोजित दक्षिण एशियाई खेलों में भारतीय बास्केटबाल पुरुष टीम ने विशेष की कप्तानी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 
  • वर्ष 2019 में ही चीन में हुए तीन गुणे तीन फीबा एशिया कप में भारतीय पुरुष टीम का प्रतिनिधित्व किया। 
  • पहले भारतीय बास्केटबाल खिलाड़ी, जिनका चयन ऑस्ट्रेलियन राष्ट्रीय बास्केटबाल लीग के लिए हुआ है। 
  • एशिया के मोस्ट वैल्युएबल खिलाड़ी का पुरस्कार भी दिया गया है। 
  • भारतीय टीम ने विशेष की कप्तानी में 2014 में पाचवें फीबा एशिया बास्केटबाल कप में पहली बार चीन को पराजित किया। इसमें विशेष ने सर्वोच्च अंक अर्जित किए। 
  • विशेष एशियाई खेल 2010 व 2014, ब्रिक्स खेल, लूसोफोनिया गेम्स, फीबा एशिया कप और साउथ एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कप्तानी की। 
  • राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदक (नौ स्वर्ण, तीन रजत व दो कास्य) प्राप्त करने का रिकॉर्ड। 
  • विशेष ने अब तक सात राष्ट्रीय फेडरेशन कप में प्रतिभाग किया है। पांच बार विशेष को प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें: पिता की उंगली पकड़ जसपाल राणा ने चुनी शूटिंग की राह, द्रोणाचार्य अवॉर्ड से होंगे सम्मानित; जानें- उनका ये सफर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.