Move to Jagran APP

विराट ने अपने बर्थडे पर फैंस को दिया ये खास तोहफा, जानिए

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने बर्थडे पर फैंस को तोहफा दिया है। उन्होंने विराट कोहली एप लॉन्च कर एप में मौजूद सामान की खरीद पर बीस प्रतिशत की छूट दी है।

By Edited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 08:08 PM (IST)
विराट ने अपने बर्थडे पर फैंस को दिया ये खास तोहफा, जानिए
विराट ने अपने बर्थडे पर फैंस को दिया ये खास तोहफा, जानिए

ऋषिकेश, [जेएनएन]: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने 30वें जन्मदिन पर प्रशंसकों को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने विराट कोहली एप लॉन्च कर एप में मौजूद सामान की खरीद पर बीस प्रतिशत की छूट दी है। 

loksabha election banner

विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग अपना जन्मदिन मनाने उत्तराखंड की वादियों में पहुंचे हैं। मीडिया और शोर-शराबे से दूर रहते हुए दोनों सितारों ने सोमवार को जन्मदिन मनाया। इतना जरूर है कि विराट कोहली ने अपने इस एप की जानकारी ट्वीट की तो अनुष्का शर्मा ने विराट के संग पहाड़ों की वादियों के फोटो ट्वीट कर विराट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 

कम समय में ही क्रिकेट के कई रिकार्ड अपने नाम कर चुके स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का पांच नवंबर को जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए विराट कोहली दो दिन पहले ही पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल में पहुंच गए थे। विराट कोहली व अनुष्का शर्मा रविवार को अपने आध्यात्मिक गुरु अनंत बाबा पाटिल के हरिद्वार स्थित आश्रम में पहुंचे थे। 

बताया जा रहा है कि देर रात दोनों यहां से वापस आनंदा होटल आ गए थे। सोमवार को अनुष्का व विराट शर्मा के ऋषिकेश के किसी आश्रम में पहुंचने की चर्चाएं भी जोरों पर रही। मगर, सोमवार को विराट व अनुष्का ऋषिकेश में कहीं भी नजर नहीं आए। इतना जरूर रहा कि विराट कोहली ने सोमवार को दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर एक वीडियो ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने सभी प्रशंसकों को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए आभार जताया। 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए जन्मदिन पर एक एप लॉच किया किया है, जिसे डाउनलोड करने पर छह व सात नवंबर को एप के स्टोर में सामान की खरीद पर बीस प्रतिशत की छूट ले सकते हैं। वहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सुबह करीब पौने ग्यारह बजे विराट कोहली के साथ अपनी दो फोटो ट्विटर पर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने विराट कोहली के जन्म के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया है। 

यह दोनों फोटो रात के समय नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा से ली गई हैं, जिनमें बैकग्राउंड में ऋषिकेश शहर भी नजर आ रहा है। विराट कोहली व अनुष्का के माथे पर सफेद चंदन भी लगा है, जो संभवतया उन्हें हरिद्वार स्थित गुरु के आश्रम में लगाया गया हो।

यह भी पढ़ें: अनुष्का ने विराट को किया बर्थडे विश, हरिद्वार में ऐसे कर सकते हैं सेलीब्रेट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्म निर्माताओं को कर रहा आकर्षित

यह भी पढ़ें: सड़क फिल्म के लिए माणा आएंगे महेश भट्ट, आलिया और आदित्य निभाएंगे लीड रोल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.