Move to Jagran APP

अनुष्का संग विराट पहुंचे उत्तराखंड की वादियों में

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जन्मदिन मनाने उ

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 03:01 AM (IST)
अनुष्का संग विराट पहुंचे उत्तराखंड की वादियों में
अनुष्का संग विराट पहुंचे उत्तराखंड की वादियों में

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :

loksabha election banner

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जन्मदिन मनाने उनके साथ उनकी जीवन संगनी अनुष्का शर्मा उत्तराखंड की वादियों में पहुंची हैं। शादी से पूर्व भी दोनों यहां आ चुके हैं। इस बार भी वह फिल्मी हस्तियों के पसंदीदा नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल में ठहरे हैं। पांच नवंबर को विराट का जन्मदिन है। इस दिन इन दोनों के हरिद्वार पहुंचने की भी पूरी संभावना है। हरिद्वार में अनुष्का के आध्यात्मिक गुरु अनंत बाबा पाटिल का आश्रम है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज कराने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सुबह करीब आठ बजे दोनों नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल के लिए रवाना हुए। यह होटल फिल्मी और औद्योगिक घरानों से जुड़े लोगों की पसंदीदा जगह रहा है। वर्ष 2017 के नूतन वर्ष का स्वागत इन दोनों ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी व उनकी पत्नी टीना अंबानी के साथ इसी होटल में मनाया था। उस वक्त विराट व अनुष्का की सगाई की अटकलें चली थी। जानकारी के मुताबिक यह दोनों इस होटल के अपने पसंदीदा स्वीट में ठहरे हैं। पूरा दिन इन्होंने स्वीट में ही बिताया। पांच नवंबर को विराट कोहली का 30वां जन्मदिन है। इस दिन को यह दोनों यादगार बनाना चाहते हैं। विराट और अनुष्का की शादी की तारीख तय करने वाले अनुष्का के गुरु अनंत बाबा पाटिल के हरिद्वार स्थित आश्रम में भी दोनों विवाह से पूर्व और उसके बाद आए थे। ऐसी संभावना है कि पांच नवंबर को भी दोनों गुरु के आश्रम में उनका आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। सात नवंबर को उनके वापस लौटने का कार्यक्रम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.