विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों की खूनी झड़प, हॉस्टल में प्रेशर कुकर से सिर फोड़ा

Published: Sun, 24 May 2026 09:12 PM (IST)

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई, जिसमें एक छात्र पर हॉस्टल में घुसकर प्रेशर कुकर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रेमनगर में छात्रों के बीच मारपीट की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए।

एक गुट के छात्रों ने हास्टल में घुसकर एक छात्र के सिर पर प्रेशर कुकर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में प्रेमनगर कोतवाली पुलिस ने तीन छात्रों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में कुमार निशांत निवासी ग्राम जनार थाना औराई जिला मुजफ्फरपुर बिहार ने बताया कि 22 मई की दोपहर चार युवक जबरदस्ती उनके सुद्धोवाला स्थित हास्टल के कमरे में घुस गए।

आरोपितों ने उनके भाई रोशन पंडित के साथ गाली गलौच की और उसके सिर पर प्रेशर कुकर से जानलेवा हमला कर दिया। जिस हमले से रोशन पंडित बेहोश हो गया। आरोपित उसे जान से मारने के लिए आए थे।

शिकायतकर्ता ने बताया कि हमलावरों में समीर त्यागी, एकलव्य, प्रियाशुं व एक अज्ञात युवक शामिल था। वह रोशन पंडित को मरा हुआ सोच कर मौके से भाग गए।

उसने अपने दोस्त की सहायता से रोशन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर से बहुत खून बह रहा था। उपचार के दौरान उसके सिर का आपरेशन हुआ।

पुलिस के अनुसार दोनों गुटों के छात्र एक ही कालेज में पढ़ाई करते हैं। घटना के बाद से आरोपित फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मधुबनी सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल, इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ और स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट

यह भी पढ़ें- रसगुल्ले के पीछे महासंग्राम, घाटमपुर की बरात में एक साथ 4 लेने पर चले लाठी-डंडे, कई घायल, बीच बचाव करने वालों के तोड़े दांत

यह भी पढ़ें- पंजाब: मोगा में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में कार्रवाई, पुलिस ने 4 आरोपियों पर दर्ज किया केस