Move to Jagran APP

अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का अभियान, घर से बरामद किया शराब का जखीरा Dehradun News

गुमानीवाला ग्राम पंचायत क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने अभियान जारी है। एक घर में दबिश देकर ग्रामीणों ने करीब 10 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की है।

By BhanuEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 02:23 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 02:23 PM (IST)
अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का अभियान, घर से बरामद किया शराब का जखीरा Dehradun News
अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का अभियान, घर से बरामद किया शराब का जखीरा Dehradun News

ऋषिकेश, जेएनएन। गुमानीवाला ग्राम पंचायत क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने अभियान जारी है। एक घर में दबिश देकर ग्रामीणों ने करीब 10 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की है।

loksabha election banner

ग्राम पंचायत गुमानीवाला की आम बैठक में ग्राम प्रधान दीपिका व्यास ने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध की घोषणा की थी। पंचायत सदस्य राजेश व्यास ने शराब बेचने वालों पर दस हजार रुपए जुर्माना लगाने का प्रस्ताव रखा था। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया था। 

स्थानीय ग्रामीण आसपास क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान जारी रखे हैं। पंचायत सदस्य राजेश व्यास ने बताया कि सूचना मिली की ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 15 में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर ग्रामीणों का दल इस घर में पहुंचा। घर के भीतर रॉयल स्टैग की 10 पेटी बरामद की गई। 

इसके बाद ग्राम प्रधान की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त की। अभियान में पंचायत सदस्य राजेश व्यास, जुगल छेत्री,रीना रांगड़, पूजा थापा, रंजीत थापा, धर्म सिंह क्षेत्री, अरुण बिष्ट, धीरज रांगड़, संजू पैन्यूली, देवेंद्र बेलवाल, राजेंद्र गैरोला, पिंकी गुसाईं सरोज देवी, सुकरी देवी, सुलोचना, सोनी, कमला देवी, संतोषी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, पांच गिरफ्तार Dehradun News

आठ पेटी अंग्रेजी शराब सहित दो गिरफ्तार

मुनिकीरेती पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर दो लोगों को आठ पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग सहित गिरफ्तार किया किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि शिवपुरी के समीप चेकिंग के दौरान सुनील कुमार निवासी ग्राम खलीला प्रहलादपुर पानीपत हरियाणा और आशीष कुमार निवासी राजीव नगर पानीपत हरियाणा को सफेद रंग की सेंट्रो कार में हरियाणा मार्का आठ पेटी अंग्रेजी शराब सही गिरफ्तार किया गया। यह शराब कट्टों के भीतर छुपाई गई थी। पुलिस के मुताबिक गढ़वाल क्षेत्र में आपूर्ति की जा रही थी।

यह भी पढ़ें: प्रतिबंधित गोलियां और इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.