Move to Jagran APP

देहरादून: विक्रम यूनियन चुनाव में तीन मार्गों पर निर्विरोध चुने प्रधान, प्रेमनगर मार्ग पर कांटे की रही टक्कर

देहरादून में विक्रम यूनियन के मार्ग प्रधान के चुनाव में तीन मार्ग पर निर्विरोध प्रधान चुन लिए गए। इसमें रायपुर मार्ग पर सुदीप पास कौलागढ़ गढ़ीकैंट मार्ग पर ओम प्रकाश राठौर जबकि कांवली रोड पर मंगत सिंह को प्रधान चुना गया।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 08:50 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 08:50 AM (IST)
देहरादून: विक्रम यूनियन चुनाव में तीन मार्गों पर निर्विरोध चुने प्रधान, प्रेमनगर मार्ग पर कांटे की रही टक्कर
देहरादून: विक्रम यूनियन चुनाव में तीन मार्गों पर निर्विरोध चुने प्रधान।

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून में विक्रम यूनियन के मार्ग प्रधान के चुनाव में तीन मार्ग पर निर्विरोध प्रधान चुन लिए गए। इसमें रायपुर मार्ग पर सुदीप पास, कौलागढ़ गढ़ीकैंट मार्ग पर ओम प्रकाश राठौर, जबकि कांवली रोड पर मंगत सिंह को प्रधान चुना गया। वहीं, प्रेमनगर मार्ग के चुनाव में कांटे की टक्कर में रवि कुमार ने महज एक वोट से दलजीत सिंह को हराकर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। अब धर्मपुर मार्ग और माजरा मार्ग पर चुनाव होने हैं, जबकि राजपुर मार्ग पर किसी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा। माजरा मार्ग पर राजेंद्र सिंह को निर्विरोध उप प्रधान चुना गया।

loksabha election banner

23 दिसंबर को विक्रम जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने शहर के सभी मार्गों की विक्रम यूनियन भंग कर नए चुनाव का एलान किया गया था। चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया आगामी चार जनवरी से शुरू की गई थी और चुनाव 28 जनवरी तक पूरे होंगे। चुनाव की प्रक्रिया समिति के इंदिरा मार्केट स्थित कार्यालय में चल रही है। चुनाव प्रक्रिया में तीन मार्गों पर एक ही प्रत्याशी के नाम आने के बाद, यहां प्रधान निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही शनिवार को मार्ग नंबर सात प्रेमनगर के लिए सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे के दौरान मतदान हुआ। यहां मैदान में दो प्रत्याशी रवि कुमार व दलजीत सिंह थे। कुल 119 वोट डाले गए। 

शाम को हुई मतगणना में रवि कुमार ने 60 वोट लेते हुए जीत दर्ज की। कांटे की टक्कर में दलजीत सिंह एक वोट से हार गए। विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने कार्यालय के बाहर जश्न भी मनाया। मार्ग नंबर पांच माजरा के लिए 25 जनवरी को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा, जबकि मार्ग नंबर तीन धर्मपुर के लिए 28 जनवरी को सुबह दस से दोपहर दो बजे के बीच मतदान की प्रक्रिया होगी। शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

सिर्फ प्रधान पद पर होता है चुनाव

विक्रम जनकल्याण सेवा समिति विक्रम यूनियनों की केंद्रीय समिति है। पांच साल का इसका कार्यकाल होता है। वहीं, मार्गों की यूनियनों के लिए सिर्फ प्रधान पद पर चुनाव होता है। इनका कार्यकाल दो साल का होता है। समिति में कुल 794 सदस्य हैं। अलग-अलग मार्गों पर सदस्य संख्या अलग-अलग है। अकेले माजरा मार्ग पर उप प्रधान का भी चुनाव होता है।

यह भी पढ़ें- अशासकीय कॉलेजों पर लटकी अनुदान बंदी की तलवार, उत्तराखंड में है ऐसे 18 महाविद्यालय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.