विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के विकासनगर में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत दो घायल

Published: Fri, 02 Oct 2026 06:33 PM (IST)

विकासनगर में चकराता से त्यूणी जा रही एक निजी कार चिल्हाड़ गांव के पास खाई में गिर गई। इस हादसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, विकासनगर: चकराता से त्यूणी की ओर जा रही एक निजी कार चिल्हाड़ गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।