Move to Jagran APP

दून में रामलीला का मंचन, श्रीराम का राजतिलक देख भावुक हुए दर्शक Dehradun News

दून में इन दिनों रामलीला की धूम है। सहस्रधारा रोड में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम के राजतिलक का मंचन किया गया। इस दृश्य को देख दर्शक भावुक हो गए।

By BhanuEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 09:42 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 09:42 AM (IST)
दून में रामलीला का मंचन, श्रीराम का राजतिलक देख भावुक हुए दर्शक Dehradun News
दून में रामलीला का मंचन, श्रीराम का राजतिलक देख भावुक हुए दर्शक Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। दून में इन दिनों रामलीला की धूम है। दर्शक रामलीला का मंचन देखने को उमड़ रहे हैं। श्री क्षेत्रीय संस्कृति रामकला इन समाज कल्याण समिति सहस्रधारा रोड में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम के राजतिलक का मंचन किया गया। इस दृश्य को देख दर्शक भावुक हो गए और पूरा पांडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। 

loksabha election banner

रामलीला में रावण का अंत करने के बाद श्रीराम और विभिषण के संवाद और श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या लौटने का मंचन किया गया। इसके साथ ही भरत के साथ हुए श्रीराम के संवाद को देख दर्शकों ने खूब जयकारे लगाए। इसके साथ ही श्रीराम के राजतिलक का भी दृश्य दर्शकों को भावुक कर गया। 

इस मौके पर समिति अध्यक्ष अभय कुकरेती, सचिव नवीन उनियाल, कुसुम पंत, उपसचिव मनोज कुकरेती, अनुराग मित्तल, कमल पंत व संदीप शर्मा, संजीव डोभाल, संजय उनियाल, सदानंद उनियाल, सुरेश धीमान, बीर सिंह ठाकुर, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। 

राम-भरत मिलाप देख भावुक हुए दर्शक

बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी ने राम-भरत मिलाप का जीवंत मंचन किया। रावण का वध करने और लंका पर विजय पाने के बाद अयोध्या पहुंचने पर राम और भरत मिलाप को देखने भारी संख्या में लोग पहुंचे। मिलाप को देखने पहुंचे लोग भावुक हो उठे। कमेटी ने शहर के मुख्य मार्ग पर झांकियां निकाल कर रामायण के कई प्रसंगों को दिखाया। 

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से राम भरत मिलाप का मंचन किया गया। कलाकारों ने राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघन के पात्र बनकर अभिनय किया, जिसको दर्शकों ने बखूबी सराहा। इस दौरान राम भरत मिलाप देखते हुए मौजूद दर्शक भावुक हो गये। इससे पहले कमेटी ने मोती बाजार से परेड ग्राउंड तक झांकियां निकाल कर भगवान की लीलाओं को दर्शाया। झांकी का शहर में श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा से स्वागत किया। 

कमेटी के प्रधान संतोक नागपाल ने बताया कि बन्नू बिरादरी की ओर से 72वा भरत मिलाप का आयोजन किया गया है। इस दौरान राधाकृष्ण, कालीमाता, हनुमान, देवी मा, दुर्गा मा, लव-कुश, वाल्मिकी, राम दरवार, शेषनाग पे विष्णु, शकर भगवान, राम परिवार की झाकिया शहर में निकाली गयी। 

बताया कि झाकी में पंजाब, अंबाला के बैंड ने प्रस्तुति दी। कमेटी की ओर से कलाकारों को पुरस्कार वितरण किया गया। शोभा यात्रा संचालक संजय आनंद, मन्नी सरदार, मनीष कनौजिया, विजय सिद्दूरिया, मनोज साहनी, गगन सेठी, उमेश मिनोचा, संजीव विज, प्रवेश, जस्सी, राजू, अर्जन लविश आदि मौजूद रहे।

बाल कलाकारों को किया पुरस्कृत 

प्रेमनगर दशहरा कमेटी ने राम लीला में प्रतिभाग करने वाले बाल कलाकारों को पुरस्कृत किया। समिति ने कहा कि बाल कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए कमेटी हर साल यह आयोजन करती है। इस अवसर पर विक्की खन्ना, रवि भाटिया, हेमेंद्र भाटिया, राजीव पुंज, भूषण भाटिया, मन्नू भाटिया, राजेश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

राम राज्याभिषेक के साथ रामलीलाएं भी संपन्न

पछवादून में राम राज्याभिषेक के साथ ही रामलीलाओं का समापन हो गया। साईं विहार सुद्धोवाला में कॉलोनीवासियों ने दहशरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। राम के राज्याभिषेक के साथ ही बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समा बांधा। मुख्य आकर्षण शोभायात्रा रही, जिसमें रामभक्त महिलाएं व पुरुष नाचते गाते हुए माहौल को राममय बनाते हुए चल रहे थे। साईं विहार कॉलोनी के मंदिर परिसर में दशहरा उत्सव देर रात तक चला।

सुद्धोवाला में निकाली गयी भव्य शोभायात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं व पुरुष नाचते गाते हुए पूरे माहौल को राममय बनाते रहे। कालोनी में उत्सव के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। 

इस मौके पर ए अवस्थी, द्वारिका ध्यानी, हेमलता त्रिपाठी, मंजू नेगी, पीएस नेगी, कलावती देवी, अन्नू शर्मा, शोभा ध्यानी, अनिता त्रिपाठी, रीना त्यागी, त्रिलोचना सिंह, अनिता नेगी, सुमित्रा घनसाला, अनिता बिष्ट, ए साहू, देवकी, योगेंद्र, सुरेंद्र नेगी, आशा नेगी, नेहा पांडेय, रुद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: रामलीला में रावण वध के साथ लगे श्रीराम के जयकारे Dehradun News

वहीं सरस्वती कला मंच की ओर से बाबूगढ़, नवयुवक रामलीला समिति की ओर से तिकोना पार्क व नेहरू मार्केट रामलीला समिति की ओर से राम राज्याभिषेक किया गया, इसी के साथ ही रामलीलाओं का समापन हो गया। बाबूगढ़ में समिति अध्यक्ष विनीत रोहिला, नवनीत वर्मा, विकास शर्मा, लक्ष्मी प्रसाद कोठियाल, रविंद्र सैनी, राजेंद्र प्रसाद, तरुण, तिकोना पार्क में नवयुवक कला मंच अध्यक्ष नीरज चौहान, ऋषि वर्मा, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: रामलीला के मंचन देखने को पंडालों में उमड़ रही लोगों की भीड़ Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.