Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम में शामिल हुए उपराष्ट्रपति धनखड़, बोले- जलवायु परिवर्तन कोविड से ज्यादा गंभीर

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 09:34 PM (IST)

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि कोविड दुनिया के लिए एक चुनौती रहा जलवायु परिवर्तन कोविड चुनौती से कहीं अधिक गंभीर है। पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान के लिए समन्वित वैश्विक रुख एकमात्र विकल्प है। एक देश इसका समाधान नहीं ढूंढ सकता है समाधान खोजने के लिए युद्धस्तर पर सभी देशों को एकजुट होना होगा। वनों को बचाकर और उनके विस्तार से ही जलवायु परिवर्तन से निपटना संभव है।...

    Hero Image
    देहरादून में वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम में शामिल हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि कोविड दुनिया के लिए एक चुनौती रहा, जलवायु परिवर्तन कोविड चुनौती से कहीं अधिक गंभीर है। पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान के लिए समन्वित वैश्विक रुख एकमात्र विकल्प है। एक देश इसका समाधान नहीं ढूंढ सकता है, समाधान खोजने के लिए युद्धस्तर पर सभी देशों को एकजुट होना होगा। वनों को बचाकर और उनके विस्तार से ही जलवायु परिवर्तन से निपटना संभव है। उन्होंने कहा कि विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाना आवश्यक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से वन अनुसंधान संस्थान में वनों पर तीन दिवसीय संयुक्त राष्ट्र फोरम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह पृथ्वी हमारी नहीं है, हमें इसे आने वाली पीढ़ियों को सौंपना होगा। हम केवल इसके ट्रस्टी हैं। अपने लापरवाह दृष्टिकोण व प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के साथ अपनी भावी पीढ़ियों के साथ समझौता नहीं कर सकते। हम जिस जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना कर रहे हैं, वह किसी एक व्यक्ति को प्रभावित नहीं करेगी, बल्कि पूरी पृथ्वी को प्रभावित करेगी। उन्होंने अन्य देशों के प्रतिनिधियों से भी समाधान खोजने के लिए सभी संसाधन जुटाने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा हमारे वन केवल एक संसाधन मात्र नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक विरासत को भी समाहित करते हैं। फोरम में खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) और अंतरराष्ट्रीय वन अनुसंधान संगठन (आइयूएफआरओ) के साथ 40 देशों और 20 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 80 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

    उपराष्ट्रपति ने बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

    इससे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को अपनी पत्नी डा. सुदेश धनखड़ के साथ केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान दोनों धामों में प्राकृतिक सुंदरता को देखकर उपराष्ट्रपति काफी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

    उपराष्ट्रपति ने केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत चल रहे निर्माण कार्यों व मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी भी ली। साथ ही विपरीत एवं कठिन परिस्थितियों में चुनौतीपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।

    यह भी पढे़ं - राज्य लोक सेवा आयोग अध्यक्ष की आज हो सकती है नियुक्ति, कार्मिक ने सीएम को भेजा पत्र; रविवार को होनी है भर्ती परीक्षा

    यह भी पढ़ें - Kedarnath Dham: पत्नी संग केदारनाथ पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल ने किया स्वागत