Move to Jagran APP

उप सेनाध्यक्ष को बताई सैन्य अधिकारियों की समस्याएं

जागरण संवाददाता, देहरादून: भारतीय थल सेना के उप सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल शरथ चंद्र ने मसूरी

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 10:06 PM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 10:06 PM (IST)
उप सेनाध्यक्ष को बताई सैन्य अधिकारियों की समस्याएं
उप सेनाध्यक्ष को बताई सैन्य अधिकारियों की समस्याएं

जागरण संवाददाता, देहरादून: भारतीय थल सेना के उप सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल शरथ चंद्र ने मसूरी विधायक गणेश जोशी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। विधायक जोशी ने थराली में कैंटीन और देहरादून में ईसीएचएस खोलने की मांग की, जिस पर उन्होंने हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया।

loksabha election banner

विधायक गणेश जोशी ने बताया कि उप सेनाध्यक्ष को कुमाऊं क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सामने आई सैन्य अधिकारियों की समस्याओं से भी अवगत कराया। देहरादून में गोर्खा राइफल्स की भर्ती और राज्य में बीआरओ (ब्रांच रिक्रूटिंग ऑफिस) खोलने के संबंध में भी चर्चा हुई। विधायक जोशी ने उप सेनाध्यक्ष को भगवान बद्रीनाथ की प्रतिकृति भी भेंट की। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि), ओपी कौशिक, बिग्रेडियर (सेनि) केजी बहल, खेम बहादुर थापा, सते सिंह रावत, केजी थापा, अनुज रोहिला, प्रदीप रावत आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.