¨हदूवादी संगठनों ने निकाली भगवा रैली
मंगलवार को विश्व ¨हदू परिषद के स्थापना दिवस समारोह के तहत ¨हदूवादी संगठनों ने रैली निकालकर लोगों से एकजुट होने की अपील की।
संवाद सहयोगी, विकासनगर: मंगलवार को विश्व ¨हदू परिषद के स्थापना दिवस समारोह के तहत ¨हदूवादी संगठनों ने पछवादून के डाकपत्थर में भगवा रैली निकाली। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि ¨हदू समाज को संगठित व एकजुट रहने का संदेश देने के लिए रैली का आयोजन किया गया है। रैली से पूर्व कार्यकर्ताओ ने बजरंगबली की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
गोगा पीर मंदिर नई यमुना कॉलोनी से शरू हुई रैली कालसी मार्ग, जीवनगढ़ अंबाड़ी मार्ग, परियोजना क्षेत्र व डाकपत्थर मुख्य बाजार होते हुए चौक पर समाप्त हुई। चौक पर आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने विहिप की स्थापना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सेवा, सुरक्षा, संस्कार के लिए विहिप कार्यकर्ता को चौकीदार के तौर पर अपनी भूमिका निभानी पड़ती है। कहा कि राष्ट्र के अंदर कई राष्ट्रविरोधी ताकतें सक्रिय हो रही हैं। इन ताकतों के मंसूबों को विफल करने व सनातन धर्म प्रतिष्ठा को बरकरार रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना होगा।
कहा कि समाज में विद्वेष की भावना से राष्ट्र का विकास प्रभावित होता है। सामाजिक ताने-बाने को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ मिलकर कार्य करना होगा। कहा कि इन दिनों देश में कुछ लोग ¨हदूवादी संगठनों की छवि धूमिल करने में लगे हुए हैं। जबकि प्रत्येक ¨हदूवादी संगठन सिर्फ राष्ट्रवादी संगठन हैं जो राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है। कहा कि विहिप सहित अन्य ¨हदूवादी संगठन राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा के लिए कार्य करते हैं। कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सदभाव बनाए रखने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। रैली में विहिप सहित, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दुर्गा वाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।