Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड में पुलिस जवानों के लिए 'संजीवनी' बनी वैक्सीन, पढ़िए पूरी खबर

फ्रंटलाइन पर काम करने वाले पुलिस के जवानों के लिए कोरोना रोधी वैक्सीन ने संजीवनी का काम किया है। कोरोना की दूसरी लहर में 1993 जवान संक्रमित तो हुए लेकिन इनमें से सिर्फ छह जवानों को ही अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 02:05 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 02:05 PM (IST)
उत्‍तराखंड में पुलिस जवानों के लिए 'संजीवनी' बनी वैक्सीन, पढ़िए पूरी खबर
फ्रंटलाइन पर काम करने वाले पुलिस के जवानों के लिए कोरोना रोधी वैक्सीन ने 'संजीवनी' का काम किया है।

सोबन सिंह गुसांई, देहरादून। कोरोना की दूसरी लहर में भले ही उत्तराखंड में मृत्यु दर बढ़ी है, लेकिन फ्रंटलाइन पर काम करने वाले पुलिस के जवानों के लिए कोरोना रोधी वैक्सीन ने 'संजीवनी' का काम किया है। कोरोना की दूसरी लहर में 1993 जवान संक्रमित तो हुए, लेकिन इनमें से सिर्फ छह जवानों को ही अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाकी का इलाज होम आइसोलेशन में ही हुआ। इस दौरान दो पुलिस जवानों की मृत्यु भी हुई, लेकिन दोनों जवान किसी कारण कोरोना वैक्सीन नहीं लगवा पाए थे।

loksabha election banner

पुलिस विभाग की ओर से कुंभ में करीब 15 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। उस दौरान कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी तो 14 मार्च को अंतिम शाही स्नान के बाद पुलिस जवान अपनी मूल तैनाती पर आने लगे। 24 मार्च के बाद सभी जिलों में कुंभ ड्यूटी से लौटे 4648 जवानों को क्वारंटाइन करवाया गया, जबकि 8298 पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट करवाया गया। इनमें से 1993 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए। सभी जवानों को डबल डोज वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। ऐसे में उन्हें अधिक परेशानी नहीं हुई। क्वारंटाइन किए गए व पॉजिटिव आए जवानों में से 3103 जवान स्वस्थ होकर अब ड्यूटी पर वापस आ चुके हैं।

कोरोना पॉजिटिव हुए जवानों में से सिर्फ एक गंभीर

कोरोना की दूसरी लहर में मौजूदा समय में 762 पुलिस जवानों को सुरक्षा की दृष्टि से क्वारंटाइन किया गया है, जबकि 697 जवान पॉजिटिव हैं। इनमें से केवल चार जवान अस्पतालों में भर्ती हैं। एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है। इसका एक बड़ा कारण यह भी रहा है कि सभी जवान कोरोना वैक्सीन की डबल डोज ले चुके हैं।

क्या कहते हैं पुलिस महानिदेशक

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर घातक साबित तो हुई है, लेकिन लगभग सभी पुलिस जवान कोरोना वैक्सीन की डबल डोज ले चुके हैं, ऐसे में सभी जवान सुरक्षित हैं। जिन दो पुलिस जवानों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है, वे स्वास्थ्य कारणों के चलते कोरोना वैक्सीन नहीं लगवा सके थे। उन्होंने बताया कि कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी बहुत जरूरी है।

  • प्रदेश में कुल पुलिस कर्मियों की संख्या- 24726
  • दोनों डोज लगाने वाले पुलिस जवान- 23409

 पहली लहर

  • टेस्ट करवाने वाले जवान, 8282
  • संक्रमित हुए जवानों की संख्या, 1981
  • कोरोना से गई जान, 8 

दूसरी लहर 

  • टेस्ट करवाने वाले जवान, 8296
  • संक्रमित हुए जवानों की संख्या, 1993
  • कोरोना से गई जान, 2

यह भी पढ़ें-देहरादून कुछ दिन और सतर्क रहा तो घटने लगेगा कोरोना संक्रमण, पढ़ि‍ए पूरी खबर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.