Move to Jagran APP

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे से होगा उत्‍तराखंड को लाभ : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे बनने से प्रदेश को खासा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल देहरादून से दिल्ली की दूरी कम होगी बल्कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 06:30 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 06:30 AM (IST)
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे से होगा उत्‍तराखंड को लाभ : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे बनने से प्रदेश को खासा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल देहरादून से दिल्ली की दूरी कम होगी बल्कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्र सरकार ने हाल ही में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे को मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रस्तावित एक्सप्रेस वे की लंबाई 210 किमी है। इसके निर्माण की लागत 13 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है। दिल्ली से देहरादून तक इसे चार सेक्शन में बांटा गया है। पहला सेक्शन दिल्ली से बागपत का है। इसमें छह लेन कमर्शियल वे और छह लेन एक्सप्रेस वे बनाई जाएंगी। दूसरा सेक्शन बागपत से सहारनपुर तक है। 

loksabha election banner

तकरीबन 118 किमी का यह मार्ग ग्रीन फील्ड मार्ग होगा। तीसरा सेक्शन सहारनपुर से गणेशपुर का होगा। इस मार्ग पर अतिरिक्त अंडर पास व अतिरिक्त सर्विस रोड बनाए जाएंगे और सड़क किनारे सुविधाएं विकसित की जाएंगी। चौथा व आखिरी सेक्शन गणेशपुर से देहरादून तक होगा। इसका अधिकांश हिस्सा वन भूमि से गुजरेगा। इसमें छह किमी मौजूदा रास्ता व 14 किमी का हिस्सा एलीवेटेड रोड का होगा। इस मार्ग से देहरादून से दिल्ली की दूरी 25 किमी कम होगी लेकिन एक्सप्रेस वे बनने के कारण इसमें बहुत कम समय लगेगा। अभी देहरादून से दिल्ली तक पहुंचने में छह घंटे का समय लगेगा। भविष्य में केवल ढाई घंटे में देहरादून से दिल्ली पहुंचा जा सकेगा।

 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस पर ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत 2022 तक एक नए भारत का निर्माण करने के लिए विश्व स्तरीय ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने इस एक्सप्रेस वे के लिए सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी व केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह का आभार जताया। साथ ही कहा कि इस एक्सप्रेस वे के बनने से प्रदेश में पर्यटन की गतिविधियां निश्चित तौर पर बढ़ेगी। इसका लाभ प्रदेश के युवाओं को मिलेगा।

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, गैरसैंण में होगा विधानसभा का बजट सत्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.