Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में मौसम ने दी राहत, तापमान में आया कुछ उछाल

बारिश-बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में मौसम ने कुछ राहत दी है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिली रही। इससे तापमान में कुछ उछाल आया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 08:07 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 08:07 AM (IST)
Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में मौसम ने दी राहत, तापमान में आया कुछ उछाल
Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में मौसम ने दी राहत, तापमान में आया कुछ उछाल

देहरादून, जेएनएन। दो दिन बारिश-बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में मौसम ने कुछ राहत दी है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिली रही। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कुछ उछाल आया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। हालांकि, मौसम फिर करवट ले सकता है।

loksabha election banner

हिमखंड टूटने से फिर बंद हुआ गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग

गंगोत्री-यमुनोत्री सहित हर्षिल, मुखवा व सुक्की टॉप क्षेत्र में बर्फबारी के कारण एक बार फिर चांगथांग ग्लेशियर सक्रिय हो गया और उसका एक बड़ा हिस्सा टूटकर गंगोत्री हाइवे पर आ गया। इसके अलावा हर्षिल और जांगला के बीच दो अन्य स्थानों पर भी हिमखंड टूटे हैं। हाईवे बंद हो गया है। हाइवे को सुचारु बनाने में बीआरओ की टीम जुटी हुई है।

उत्तरकाशी में गुरुवार की रात ही मौसम का मिजाज बिगड़ गया था। शुक्रवार पूरे दिन और फिर रात को भी जमकर बारिश हुई। साथ ही हर्षिल घाटी ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली। हर्षिल के प्रधान दिनेश रावत ने बताया कि हर्षिल, मुखबा, झाला, पुराली व सुक्की क्षेत्र में करीब आधा फीट बर्फ जमी है। शनिवार को धूप खिलने से लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन चांगथांग सहित तीन स्थानों पर भारी हिमखंड टूटकर आने से गंगोत्री हाइवे बंद हो गया।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, केदारनाथ में बर्फबारी; मैदानी इलाकों में हुई बारिश

बीआरओ के ऑफीसर कमांडिंग मेजर अविनाश शर्मा ने बताया कि गंगोत्री हाइवे पर हर्षिल से छह किमी गंगोत्री की ओर चांगथांग नामक स्थान पर भारी हिमखंड टूटने के कारण हाइवे बंद हुआ है। दो अन्य स्थानों पर भी भारी हिमस्खलन हुआ है। बीआरओ की टीम हाइवे खोलने में जुटी हुई है। 30 मार्च की दोपहर तक हाइवे सुचारु होने की उम्मीद है। चांगथांग के पास 13 मार्च को हिमखंड टूटने से सात दिनों तक गंगोत्री हाइवे बंद रहा।

यह भी पढ़ें: Kedarnath Yatra: पैदल मार्ग खोलने में बाधक बन रही बर्फबारी, लिनचोली तक हटा चुके हैं बर्फ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.