Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: नवंबर के प्रथम सप्ताह में तापमान में आ सकती तेजी से गिरावट

Uttarakhand Weather Update उत्‍तराखंड में अब मौसम बदल गया है। सुबह और शाम मौसम ठंडा हो गया है। न्यूनतम तापमान गिरने से रातें सार्द हो गई हैं। सुबह के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम इसी प्रकार का बना रहेगा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 09:25 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 09:25 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: नवंबर के प्रथम सप्ताह में तापमान में आ सकती तेजी से गिरावट
उत्‍तराखंड में अब मौसम बदल गया है। सुबह और शाम मौसम ठंडा हो गया है।

देहरादून, जेएनएन। Uttarakhand Weather Update उत्‍तराखंड में अब मौसम बदल गया है। सुबह और शाम मौसम ठंडा हो गया है। न्यूनतम तापमान गिरने से रातें सार्द हो गई हैं। सुबह के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम इसी प्रकार का बना रहेगा, जबकि नवंबर के प्रथम सप्ताह में तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। 

loksabha election banner

इसके अलावा मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाने की भी आशंका है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में शाम के समय सर्द हवाएं चल सकती हैं। दून का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 15 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। जबकि, अधिकतम तापमान भी 30 के आसपास है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अगले कुछ दिन में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका बनी हुई हैं। वहीं, सूबे के सभी जिलों में आज मौसम साफ है और धूप खिली है। चमोली और रुद्रप्रयाग में हाईवे सुचारू हैं, चारधाम यात्रा जारी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.