Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: केदारनाथ और यमुनोत्री की पहाड़ियों पर बर्फबारी, ठंड में हुआ इजाफा

Uttarakhand Weather Update अफगानिस्तान और कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड की ओर बढ़ रहा है। साथ ही राजस्थान से चक्रवाती प्रवाह भी तेजी से बढ़ रहा है। जिसके चलते उत्तराखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है। मैदानी इलाकों में सुबह और शाम ठंड का एहसास होने लगा है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 07:40 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 07:49 PM (IST)
Uttarakhand Weather Update: केदारनाथ और यमुनोत्री की पहाड़ियों पर बर्फबारी, ठंड में हुआ इजाफा
अफगानिस्तान और कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड की ओर बढ़ रहा है।

देहरादून, जेएनएन। Uttarakhand Weather Update अफगानिस्तान और कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड की ओर बढ़ रहा है। साथ ही राजस्थान से चक्रवाती प्रवाह भी तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते उत्तराखंड में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। देहरादून समेत तमाम मैदानी इलाकों में सुबह और शाम ठंड का एहसास होने लगा है। इधर, केदारनाथ और यमुनोत्री की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है, जिससे निचले इलाकों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। 

loksabha election banner

उत्तराखंड में हल्‍की ठंड के साथ सर्दी ने दस्तक दे दी है। कई शहरों का तापमान तेजी से गिरने लगा है। दिन के समय तेज धूप में हल्की गर्मी का एहसास भी हो रहा है, लेकिन अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले एक सप्ताह के भीतर तापमान में और गिरावट आ सकती है। साथ ही मैदानों में सुबह के समय घना कोहरा भी छा सकता है। जबकि, चोटियों पर बर्फबारी के भी असर बन रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.