विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: प्री- मानसून और बिपरजॉय का असर, बदला मौसम; आज से तीव्र बौछार व तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

By Ashok KumarEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sun, 18 Jun 2023 07:36 AM (IST)Updated: Sun, 18 Jun 2023 08:44 AM (IST)

Uttarakhand Weather प्री- मानसून और गुजरात पहुंचने के बाद बिपरजॉय का असर उत्तर भारत के राज्यों में दिखाई दे रहा ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: कहीं-कहीं 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं
Uttarakhand Weather: कहीं-कहीं 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं

जागरण संवाददाता, देहरादून : Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून ने अभी दस्तक तो नहीं दी, लेकिन प्री- मानसून और गुजरात पहुंचने के बाद बिपरजॉय का असर उत्तर भारत के राज्यों में दिखाई दे सकता है।

Uttarakhand Weather Update:

  • देहरादून में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई।
  • बदरीनाथ में भी बारिश हुई।
  • रुड़की वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सुबह से रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है।
  • ऋषिकेश क्षेत्र में बूंदाबांदी और बादल के कारण गर्मी से मिली हल्की राहत मिली है।
  • रविवार को उत्‍तराखंंड में भी मौसम बदला हुआ रहा।
  • रविवार को देहरादून में बादल छाए रहे और कई शहरों बारिश भी हुई। 

मौसम बदलने के बाद प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

उत्तराखंड के पहाड़ से मैदानी क्षेत्र में रविवार एवं सोमवार दो दिन तेज वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम बदलने के बाद प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत प्रदेशभर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

रविवार-सोमवार को ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए रविवार-सोमवार को ऑरेंज अलर्ट व इसके बाद तीन दिन यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में यह बदलाव चक्रवाती तूफान बिपर्जय के अप्रत्यक्ष असर उत्तराखंड में भी दिख सकता है। चक्रवाती तूफान गुजरात के तटीय क्षेत्रों में टकराकर आगे बढ़ गया है।

भीषण गर्मी के बीच बादल भी छाए

हल्द्वानी सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को तेज हवा से राहत मिली। लेकिन गर्मी का क्रम बना रहा। क्षेत्र में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गर्मी के बीच दोपहर के समय कुछ देर बादल भी छाए रहे।

इधर, मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है। साथ ही यह क्रम आगामी कुछ दिनों तक बना रह सकता है। ऐसे में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।