यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Weather Update: मौसम ने ली करवट! गंगोत्री में बर्फबारी तो उत्तरकाशी में हो रही बारिश
Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में पारा लगातार चढ़ रहा है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं तापमान 40 डिग्री ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड में पारा लगातार चढ़ रहा है और भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि, मौसम के करवट बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। उत्तरकाशी में आज सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। साथ ही गंगोत्री व हर्षिल घाटी में बर्फबारी हो रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ व बूंदाबांदी के आसार हैं। जिसे देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बीते एक सप्ताह से उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और चटख धूप के साथ पारा कुलांचे भर रहा है। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। देहरादून में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।
वहीं ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में आज से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम बदल सकता है।
