Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मार्च की शुरुआत के साथ और चढ़ेगा पारा

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में बीते रोज हल्की बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम फिर शुष्क हो गया है। चटख धूप के बीच अगले कुछ दिन में तापमान में तेजी से इजाफा होने के आसार हैं। शुरुआती तीन दिन आसमान साफ रह सकता है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 07:31 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 07:31 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मार्च की शुरुआत के साथ और चढ़ेगा पारा
उत्तराखंड में मार्च की शुरुआत के साथ और चढ़ेगा पारा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में बीते रोज हल्की बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम फिर शुष्क हो गया है। चटख धूप के बीच अगले कुछ दिन में तापमान में तेजी से इजाफा होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के शुरुआती तीन दिन आसमान साफ रह सकता है, जिसके बाद आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं।

loksabha election banner

फरवरी में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर मौसम के तेवर मार्च में भी तल्ख रहने के आसार हैं। शुक्रवार देर रात चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश से तापमान में कुछ गिरावट जरूर आई है, लेकिन मौसम फिर शुष्क होने के कारण अगले कुछ दिन में तापमान में तेजी से इजाफा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मार्च की शुरुआत से ही चटख धूप खिलने के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। जबकि, तीन मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। 

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधिकतम  न्यूनतम

देहरादून     28.9     15.0

उत्तरकाशी   19.0     09.0

मसूरी       16.6     08.0

टिहरी       19.2     09.6

हरिद्वार     30.4     15.5    

जोशीमठ    19.0     04.5

पिथौरागढ़    22.7    06.6

अल्मोड़ा     25.7    05.6

मुक्तेश्वर    19.5    05.6  

नैनीताल     20.3    07.0

यूएसनगर    31.8    12.9

चम्पावत     19.4    05.4

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: मौसम ने बदली करवट, चारधाम में बारिश-बर्फबारी से पहाड़ों में लौटी ठंड

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.