Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में कोहरे की मार, कुछ क्षेत्रों में हो सकती है बारिश-बर्फबारी

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मैदानों में घना कोहरा मुश्किलें बढ़ा रहा है जबकि पहाड़ों में पाला पड़ने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार यानी आज चमोली उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2021 09:08 AM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 09:08 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में कोहरे की मार, कुछ क्षेत्रों में हो सकती है बारिश-बर्फबारी
हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में कोहरे की मार। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मैदानों में घना कोहरा मुश्किलें बढ़ा रहा है, जबकि पहाड़ों में पाला पड़ने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार यानी आज चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसकेे अलावा  हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाए रहने के भी आसार हैं। 

loksabha election banner

पहाड़ों में अब भी पाला मुश्किलें बढ़ा रहा है। वहीं, सड़कों पर जमी बर्फ के कारण आवाजाही खतरनाक हो गई है। मैदानी इलाकों में धूप खिलने से पारे में इजाफा हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, फिलहाल मैदानों में मौसम सामान्य रहेगा। कोहरा दिक्कतें बढ़ा सकता है।

मसूरी में सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियल चढ़ा पारा

प्रदेश में सर्दी का अहसास कम होने लगा है। ज्यादातर शहरों के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। मसूरी में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। जबकि, न्यूनतम पारा भी सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। मुक्तेश्वर में भी पारा आठ डिग्री अधिक है। 

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     24.2     08.5

उत्तरकाशी   18.5     03.2

मसूरी       19.2     08.2

टिहरी       18.6     08.2

हरिद्वार      23.8    07.5    

जोशीमठ    16.5     06.6

पिथौरागढ़   22.1     05.6

अल्मोड़ा    19.4      02.5

मुक्तेश्वर    20.2     7.6  

नैनीताल     15.8    04.1

यूएसनगर    24.2    05.8

चम्पावत     16.1    01.8

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के चमोली में हल्की बर्फबारी की संभावना, प्रदेश में कोहरा बढ़ा सकता है दिक्कतें

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.